Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में सरकारी कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 4 फीसदी बढ़ाया DA, जनवरी 2024 से खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

Follow on Google News
MP में सरकारी कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 4 फीसदी बढ़ाया DA, जनवरी 2024 से खाते में बढ़कर आएगी सैलरी
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार ने सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है, जो एक जनवरी 2024 से देय होगा। सीएम डॉ. यादव ने एक वीडियो संदेश के जरिए कहा कि वे अधिकारियों व कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देना चाहते हैं। साथ ही एक नवंबर को राज्य को स्थापना दिवस आ रहा है।

बधाई डबल तब हो जाती है जब...

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसकी बधाई डबल तब हो जाती है जब दीपावली भी है और इस अवसर पर मध्य प्रदेश स्थापना दिवस का कार्यक्रम भी है। मेरी अपनी ओर से सबको बधाई। आपको यह बताते हुए मुझे प्रसन्नता हो रही है कि हमने डियरनेस अलाउंस (DA) में 4% की बढ़ोतरी का निर्णय लिया है, जिससे वर्तमान देय DA 46% से बढ़कर 50% हो जाएगा। 1 जनवरी 2024 की स्थिति में महंगाई भत्ता 50% की दर से दिया जाएगा। देखें वीडियो 

किश्तों में होगा एरियर राशि का भुगतान

मध्य प्रदेश का गठन 01 नवंबर 1956 को हुआ था। सीएम इसकी भी सभी को बधाई देना चाहते हैं, उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के वित्त विभाग ने कर्मचारियों को 14 मार्च 2024 को 46 प्रतिशत डीए स्वीकृत किया है। इसके आधार पर स्वीकृत महंगाई भत्ते की दर 1 जुलाई 2023 से प्रभावशील की गई थी। एरियर राशि का भुगतान किश्तों में किया गया था। अब अधिकारियों कर्मचारियों को एक जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत की दर से प्रदान किया जाएगा। अभी अक्टूबर चल रहा है, लेकिन इसे एक जनवरी 2024 से दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपील करते हुए कहा कि हम सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से राज्य में हित कार्य करते रहने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार का भी दायित्व है कि वे अपने कर्मचारियों का ध्यान रखे। इसलिए यह निर्णय लिया गया है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts