MP News : दतिया में आरक्षक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस; इंदरगढ़ थाने में पदस्थ था कांस्टेबल

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में एक पुलीस आरक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इंदरगढ़ थाने में पदस्थ आरक्षक विवेक शर्मा ने सरकारी राइफल से गले में गोली मारी। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना गुरुवार सुबह 7 बजे की है। आरक्षक थाने के पहरे की ड्यूटी पर थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




















