AI से BJP नेत्री का अश्लील वीडियो बनाकर दोस्तों को बांट दी क्लिप, शिकायत पर वकील गिरफ्तार

BJP की एक नेत्री ने एक वकील पर AI से फर्जी वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी है। नेत्री ने बताया कि वकील ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया और फिर धमकी देना लगा। पुलिस ने वकील को गिरफ्तार कर लिया है।
AI से BJP नेत्री का अश्लील वीडियो बनाकर दोस्तों को बांट दी क्लिप, शिकायत पर वकील गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    डिजिटल डेस्क। एक BJP नेत्री ने शहर के एक वकील पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। नेत्री द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों ने सियासी और सामाजिक हलकों में हलचल मचा दी है। BJP नेत्री ने भूपालपुरा राजस्थान थाने में एडवोकेट विशाल गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने धोखे से उनका अश्लील वीडियो तैयार किया और अब उसी के आधार पर उन्हें ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करने का दबाव बना रहा था। इसके बाद से यह मामला चर्चा में है।

    नशीला पदार्थ और वीडियो बनाने का आरोप

    पीड़िता ने अपनी एफआईआर में बताया कि आरोपी ने उन्हें नशीला पदार्थ पिलाया, जिससे वे बेहोश हो गईं। होश आने पर आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि उसने उनका अश्लील वीडियो बना लिया है। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दबाव बनाने लगा। BJP नेत्री का आरोप है कि आरोपी ने यह भी दावा किया कि उसने वीडियो में  AI तकनीक की मदद से छेड़छाड़ कर अन्य लोगों के साथ उनके फर्जी अश्लील दृश्य तैयार कर लिए हैं। उसने कथित तौर पर इन वीडियो की कई कॉपियां बनाकर अपने परिचितों को भी दे रखी थीं, ताकि डर का माहौल बनाकर उन्हें अपने दबाव में रखा जा सके।

    शिकायत के बाद कार्रवाई, जांच जारी

    लगातार मानसिक दबाव झेलने के बाद BJP नेत्री ने भूपालपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और संबंधित सामग्री भी जब्त की। पूछताछ के बाद अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उदयपुर के पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने इस मामले में सार्वजनिक टिप्पणी करने से इनकार किया है। पुलिस अब तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल सामग्री की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts