Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भारत Vs पाक :16.3 करोड़ दर्शकों ने जियो होटस्टार पर देखा भारत-PAK मैच, डिजिटल व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड टूटे

16.3 करोड़ दर्शकों ने जियो होटस्टार पर देखा भारत-PAK मैच, डिजिटल व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड टूटे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले ने व्यूअरशिप के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस मैच को 16.3 करोड़ यूजर्स ने देखा, जो T20 फॉर्मेट में किसी भी ICC इवेंट के एक मैच के लिए अब तक की सबसे ज्यादा डिजिटल रीच है। इस मुकाबले को कुल 20 बिलियन मिनट तक देखा गया, जिससे इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

    यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर T20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल की व्यूअरशिप को भी पीछे छोड़ दिया है, जो भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था।

    जानें कितने मिनट का हुआ वॉचटाइम

    टीवी के अलावा दर्शकों द्वारा मोबाइल पर यह मुकाबला लीग स्टेज में सबसे अधिक देखा जाने वाला मैच साबित हुआ। सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म को मिलाकर कुल 20 अरब मिनट का वॉच टाइम दर्ज किया गया, जो पिछले एडिशन की तुलना में करीब 42 प्रतिशत अधिक है। वहीं, 2024 में खेले गए भारत-पाकिस्तान मुकाबले की तुलना में इस बार डिजिटल रीच में 56 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो दर्शकों की बढ़ती दिलचस्पी और मैच की जबरदस्त पॉपुलेरिटी को दर्शाता है।

    जियोहॉटस्टार : क्रिकेट को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज

    Uploaded media
     
    Uploaded media

    इस बारे में जियोहॉटस्टार के अधिकारियों के मुताबिक, ये आंकड़े दर्शकों की मजबूत भागीदारी और भारत-पाकिस्तान मुकाबलों को लेकर भारी उत्साह को साफ तौर पर दिखाते हैं। प्लेटफॉर्म का कहना है कि यह रिकॉर्ड देश में ICC टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर लगातार बढ़ते जुनून का सीधा प्रमाण है। यहीं वजह है भारत- पाकिस्तान के बीच भले ही लीग स्टेज का मैच हो, लेकिन इसके बाद भी ऑनलाइन दर्शकों की संख्या में जोरदार इजाफा हुआ है।

    सूर्या रिकॉर्ड : भारत 8-1 से आगे

    मैच के दौरान भारतीय गेंदबाजों के सटीक और असरदार प्रदर्शन के साथ-साथ मध्यक्रम की मजबूती ने दर्शकों को आखिरी ओवर तक बांधे रखा। इस जीत के साथ भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8–1 कर लिया है, जो टीम की दबदबे वाली स्थिति को दर्शाता है। आगे भारत सुपर- 8 में अपनी जीत पक्की करने के इरादे से उतरेगी।

    सुपर-8 पर टिकी निगाहें

    भारत अब ICC T20 World Cup के सुपर-8 चरण में पहुंच चुका है। इस राउंड में कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें तीन दिन डबल हेडर होंगे। सेमीफाइनल मुकाबले 4 और 5 मार्च को आयोजित किए जाएंगे, जबकि खिताबी मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना तय है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts