Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शादाब को PCB की फटकार!अपनी भाषा पर रखें कंट्रोल, पूर्व क्रिकेटर्स पर किया था कमेंट

अपनी भाषा पर रखें कंट्रोल, पूर्व क्रिकेटर्स पर किया था कमेंट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान नामीबिया को मैच हराने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए गए बयान के कारण चर्चा में हैं। इस पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने उन्हें कड़े शब्दों में लताड़ा है। टीम के ऑलराउंडर शादाब खान ने बयान दिया था कि PAK के सीनियर खिलाड़ी कभी वर्ल्ड कप में भारत को नहीं हरा पाए, जबकि हमारी टीम ने यह कर दिखाया। शादाब का इशारा टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत पर पाकिस्तान की ऐतिहासिक जीत की ओर था।

    हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व खिलाड़ियों को लेकर की गई इस टिप्पणी को अनुचित माना है। बोर्ड ने शादाब खान को सार्वजनिक बयानों में संयम बरतने और अपनी भाषा पर नियंत्रण रखने की सलाह दी है।

    18 फरवरी का है मामला

    यह विवाद 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ मैच के बाद हुई पाकिस्तान की प्रेस कॉन्फ्रेंस से शुरू हुआ, जहां ऑलराउंडर शादाब खान ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों को लेकर कमेंट की थी। उस मुकाबले में पाकिस्तान ने नामीबिया को हराकर जीत दर्ज की थी, जिसके बाद शादाब का बयान सामने आया था। 

    इससे पहले खेले गए मैच में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ 61 रन से हार मिली थी। भारत से मिली इस हार के बाद दिए गए शादाब के बयान को लेकर विवाद गहराया और बाद में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इसे अनुचित करार देते हुए उन्हें अपनी भाषा पर संयम बरतने की सलाह दी। 

    शादाब बोले- पूर्व क्रिकेटर्स की अपनी राय

    नामीबिया के खिलाफ मैच में 36 रन बनाने और 3 विकेट लेने के बाद पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान ने पूर्व खिलाड़ियों पर टूट पड़े थे उनका कहना था कि आलोचना क्रिकेट के इतिहास का हिस्सा है और पूर्व क्रिकेटरों की अपनी-अपनी राय होती है। इतना ही नहीं शादाब ने आगे कहा, “वे दिग्गज थे, लेकिन हमने जो किया, वे नहीं कर सके। हमने वर्ल्ड कप में भारत को हराया है।” उनके इसी बयान को लेकर बाद में विवाद खड़ा हुआ।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts