कमरे पर नहीं आई तो मर जाऊंगा...भोपाल में सुसाइड ड्रामा कर युवती से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

भोपाल में इंजीनियर ने युवती को सुसाइड की धमकी देकर कमरे पर बुलाया, दुष्कर्म कर वीडियो बनाया और ब्लैकमेल करता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
भोपाल में सुसाइड ड्रामा कर युवती से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

राजधानी भोपाल से रिश्तों में धोखे और शोषण का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसके प्रेमी ने सुसाइड की धमकी देकर उसे कमरे पर बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने इसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया। परेशान होकर युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शादी में हुई थी मुलाकात, दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता

पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय पीड़िता निशातपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है और बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा है। उसकी मुलाकात आरोपी मोहम्मद आकिब खान से जून 2025 में भाई की शादी के दौरान हुई थी। वहीं दोनों ने एक-दूसरे के नंबर लिए और बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई।

अगस्त 2025 में किसी बात को लेकर युवती ने आरोपी से दूरी बना ली और बात करना बंद कर दिया। इसी दौरान आरोपी ने उसे वीडियो कॉल किया और गले में फंदा दिखाकर धमकी दी कि अगर वह आधे घंटे में उसके कमरे पर नहीं पहुंची तो वह आत्महत्या कर लेगा। डर के कारण युवती उसके कमरे पर पहुंच गई।

ये भी पढ़ें: दरिंदगी की हद पार! झाड़-फूंक के नाम पर मस्जिद में महिला से गैंगरेप, वीडियो बनाकर दी धमकी

जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए

युवती के अनुसार, कमरे पर पहुंचने के बाद आरोपी ने उसे बातों में उलझाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने चोरी-छिपे उसका वीडियो भी बना लिया, जिसकी जानकारी युवती को बाद में हुई।

वीडियो वायरल करने की दी धमकी

आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती पर दबाव बनाया और कई बार दुष्कर्म किया। लगातार ब्लैकमेल और मानसिक दबाव से परेशान होकर आखिरकार युवती ने हिम्मत जुटाई और पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अशोका गार्डन थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सोमवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts