दरिंदगी की हद पार!झाड़-फूंक के नाम पर मस्जिद में महिला से गैंगरेप, वीडियो बनाकर दी धमकी

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके बीमार बच्चे के इलाज के नाम पर उसे झाड़-फूंक के बहाने मस्जिद ले जाया गया, जहां नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए और बाद में परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
Follow on Google News
झाड़-फूंक के नाम पर मस्जिद में महिला से गैंगरेप, वीडियो बनाकर दी धमकी
social media

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके बीमार बच्चे के इलाज के नाम पर उसे झाड़-फूंक कराने के बहाने मस्जिद ले जाया गया, जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। यह घटना नागल थाना क्षेत्र के सीडकी गांव की बताई जा रही है।

पीड़िता के अनुसार, उसका बेटा लंबे समय से बीमार था। वह अपने बच्चे को ठीक कराने के लिए परेशान थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने उसे झाड़-फूंक कराने की सलाह दी और एक मौलवी के पास जाने को कहा। मां का दिल उम्मीद से भरा था, लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि यह रास्ता उसे एक डरावनी साजिश की ओर ले जाएगा।

मस्जिद में ले जाकर पिलाया ताबीज का पानी

महिला का आरोप है कि 15 अप्रैल को गांव का ही एक युवक उसे और उसके बच्चे को बाइक पर बैठाकर दूसरे गांव स्थित एक मस्जिद में ले गया। वहां मौलवी ने उसे एक बोतल में पानी दिया और कहा कि यह ताबीज वाला पानी है, इसे पीने से बच्चा ठीक हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: पुलिस चौकी में मौत : चोरी की बाइक के साथ पकड़े युवक ने पीया फिनाइल, इलाज के दौरान मौत

महिला ने भरोसे में आकर वह पानी पी लिया। लेकिन पानी पीते ही उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गई। यहीं से कहानी ने एक खौफनाक मोड़ ले लिया।

बेहोशी का फायदा उठाकर किया दुष्कर्म

पीड़िता का कहना है कि जब वह बेहोश थी, उसी दौरान मौलवी, युवक और एक अन्य व्यक्ति ने उसके साथ गैंगरेप किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपियों ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए।

वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी

जब महिला को होश आया, तो आरोपियों ने उसे धमकाया। उन्होंने कहा कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया, तो उसके वीडियो वायरल कर दिए जाएंगे। इतना ही नहीं, उसके पति और बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी गई। डर और खौफ के बीच महिला को गांव के बाहर छोड़ दिया गया। वह किसी तरह घर पहुंची और अपने पति को पूरी घटना बताई।

पुलिस में शिकायत, जांच शुरू

घटना के बाद पीड़िता अपने पति के साथ पुलिस के पास पहुंची। उन्होंने सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अभिनंदन सिंह को लिखित शिकायत दी। इसके बाद मामले में FIR दर्ज कर ली गई है।

ये भी पढ़ें: दमोह में शादी में चली गोलियां : जमीनी विवाद में बाप-बेटे को मारी गोली, हालत गंभीर

थाना प्रभारी विनय शर्मा को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों में गुस्सा, साजिश की आशंका

इस मामले के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। कुछ सामाजिक संगठनों ने इसे एक संगठित गिरोह की साजिश बताया है। उनका कहना है कि झाड़-फूंक के नाम पर महिलाओं को फंसाकर उनके साथ अपराध किया जा रहा है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts