Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बालाघाट में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर :कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, चालक की बची जान

बालाघाट के सरेखा रेलवे ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन चालक सुरक्षित बच गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को हटाकर जांच शुरू कर दी है।
कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, चालक की बची जान

बालाघाट के सरेखा रेलवे ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे कार का ड्राइवर साइड का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि कार चालक इस हादसे में सुरक्षित बच गया।

ओवरब्रिज के टर्निंग पॉइंट पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सरेखा रेलवे ओवरब्रिज के टर्निंग पॉइंट पर हुई। ट्रक और कार दोनों एक ही दिशा में जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने कार को ड्राइवर साइड से टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

दिल्ली से लौट रहा था ट्रक

दुर्घटना में शामिल ट्रक (RJ11GC4950) हरियाणा के मेवात का बताया जा रहा है। ट्रक चालक लुकमान (21) दिल्ली से खाने-पीने का सामान लेकर बालाघाट आया था। सामान उतारने के बाद वह ट्रक लेकर गोंदिया की ओर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

Breaking News

परिवार को लेने जा रहा था कार चालक

कार (MP50CA0128) चला रहे आशीष उर्फ मोंटी सोनवाने ने बताया कि वे बैहर रोड वार्ड नंबर 3 के निवासी हैं। वह अपने परिवार को लेने के लिए गोंदिया जा रहे थे। हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा है। कार चालक ने ट्रक मालिक से नुकसान की भरपाई की मांग की है।

पुलिस ने हटवाए दोनों वाहन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और ग्रामीण थाने में खड़ा कराया। इसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य कराई गई।

पुलिस दोनों वाहन चालकों को पूछताछ के लिए थाने लेकर गई है। मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts