Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PU Special :डेढ़ महीने बाद भी एल्डरमैन नहीं संभाल पाए कार्यभार, गजट नोटिफिकेशन और पुलिस वेरिफिकेशन में देरी

प्रदेश के नगर निगमों में एल्डरमैन की नियुक्ति आदेश के डेढ़ महीने बाद भी शपथ समारोह नहीं हो पाए हैं। गजट नोटिफिकेशन और पुलिस वेरिफिकेशन की लेट-लतीफ प्रक्रिया के चलते एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) कार्यभार ही नहीं संभाल पा रहे हैं।
डेढ़ महीने बाद भी एल्डरमैन नहीं संभाल पाए कार्यभार, गजट नोटिफिकेशन और पुलिस वेरिफिकेशन में देरी
डेढ़ महीने बाद भी एल्डरमैन नहीं संभाल पाए कार्यभार

राजीव सोनी, भोपाल। इस वजह से ये सभी अपनी पारी शुरू नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें न तो नगर पालिका/निगम की बैठकों में बुलाया जा रहा है और न ही सुविधाएं मिल पा रही हैं। इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में अभी सूची पर सहमति ही नहीं बन पाई है। इससे पार्टी के नेताओं में असंतोष बढ़ रहा है।

कार्यकाल छोटा होने की चिंता

स्थानीय निकायों के लिए नवनियुक्त एल्डरमैन का कहना है कि नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद शपथ और कार्यभार ग्रहण करने में इतना विलंब समझ से परे है। ऐसे में उनके पास काम करने का समय ही नहीं बचेगा, क्योंकि जुलाई 2027 में स्थानीय निकायों के चुनाव प्रस्तावित हैं। दो महीने पहले से चुनावी तैयारियां शुरू हो जाएंगी। इस तरह उन्हें बमुश्किल 6-7 महीने का ही कार्यकाल मिल पाएगा।

ये भी पढ़ें: NEET मेरिट विवाद पर NSUI का हल्ला बोल: खाली थाली लेकर स्वास्थ्य मंत्री के निवास की ओर मार्च, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका

गजट नोटिफिकेशन में विलंब से अटकी प्रक्रिया

पार्टी और विभागीय सूत्रों का कहना है कि गजट नोटिफिकेशन और पुलिस वेरिफिकेशन में विलंब के चलते यह स्थिति बनी है। हालांकि सागर नगर निगम में 3 सितंबर को एल्डरमैन का शपथ समारोह आयोजित कर लिया गया। लेकिन भोपाल सहित अन्य नगर निगमों में यह प्रक्रिया पूरी होना है और तारीख अभी तय नहीं है।

Breaking News

768 एल्डरमैन की नियुक्ति के आदेश

नगरीय आवास एवं विकास विभाग ने 29 मार्च को 169 निकायों में 123 नगर परिषद व 46 नगर पालिकाओं के लिए 768 एल्डरमैन की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किया था। लेकिन गजट नोटिफिकेशन के इंतजार में अब तक एल्डरमैन अपने शहरों में बिना काम के यूं ही भटक रहे हैं। उन्हें न तो परिषद की बैठकों में बुलाया जा रहा है और न ही एल्डरमैन को मिलने वाली सुविधाएं शुरू हो पाई हैं।

मंदसौर में शपथ को लेकर कोई सूचना नहीं

मंदसौर नपा के एल्डरमैन अरुण शर्मा ने बताया कि मंदसौर नपा के लिए उनके साथ 6 एल्डरमैन की नियुक्ति आदेश जारी हुए थे। लेकिन अब तक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित नहीं हुआ। नपा प्रशासन का कहना है कि अभी उन्हें इसके बारे में कोई सूचना नहीं है। इसलिए बैठकों में नहीं बुलाया जाता और न ही सुविधाएं मिली हैं।

ये भी पढ़ें: लोकभवन में 10 को सीजे पद की शपथ लेंगे जस्टिस अल्पेश कोगजे

भोपाल में जल्द तय होगी शपथ की तारीख

भाजपा जिलाध्यक्ष भोपाल रवींद्र यति ने कहा कि यह सही है कि अभी तक शपथ समारोह नहीं हो पाया। हाल ही में नोटिफिकेशन जारी हुआ है। आगामी 2-3 दिन में एल्डरमैन के लिए शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय हो जाएगी। वहीं सागर के एल्डरमैन अंकु चौरसिया ने बताया कि सागर नगर निगम के लिए 20 जुलाई को एल्डरमैन की सूची जारी हुई थी। डेढ़ महीने के इंतजार के बाद 3 सितंबर को शपथ दिलाई गई। समय तो बहुत कम बचा है, फिर भी काम शुरू कर दिया है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts