Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लोकभवन में 10 को सीजे पद की शपथ लेंगे जस्टिस अल्पेश कोगजे

गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस अल्पेश कोगजे 10 सितंबर को भोपाल स्थित लोकभवन में मप्र हाईकोर्ट के 30वें चीफ जस्टिस पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल मंगू भाई पटेल उन्हें शपथ दिलाएंगे। 11 सितंबर को जबलपुर पहुंचकर वे हाईकोर्ट में औपचारिक रूप से कार्यभार संभालेंगे।
लोकभवन में 10 को सीजे पद की शपथ लेंगे जस्टिस अल्पेश कोगजे
जबलपुर। जस्टिस अल्पेश कोगजे 10 सितंबर को मप्र के चीफ जस्टिस पद की शपथ लेंगे।

जबलपुर। गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस अल्पेश कोगजे गुरुवार 10 सितंबर को मप्र हाईकोर्ट के 30 वें चीफ जस्टिस के पद पर शपथ लेंगे। भोपाल स्थित लोकभवन में सुबह 11 बजे से राज्यपाल मंगू भाई पटेल जस्टिस कोगजे को शपथ दिलाएंगे। सूत्रों के अनुसार शपथ लेने के बाद सड़क मार्ग से नए चीफ जस्टिस भोपाल से जबलपुर आएंगे और फिर 11 सितंबर को मप्र हाईकोर्ट में आधिकारिक तौर पर कार्यभार संभालेंगे। इस मौके पर कोर्ट रूम नं. 1 में सुबह साढ़े दस बजे से औपचारिक स्वागत समारोह आयोजित होगा।

मप्र समेत 8 हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस की नियुक्ति

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय सहित देश के आठ उच्च न्यायालयों में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति कर दी गई है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के माध्यम से इन नियुक्तियों की औपचारिक घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें: सीलिंग की दुकानों पर हाईकोर्ट 15 से पहले सुनाएगा फैसला, 45 मामलों पर फैसला सुरक्षित, 97 याचिकाओं पर सुनवाई कल

इन 8 जजों की हुईं पदोन्नति

  • जस्टिस वल्लूरी कामेश्वर राव, दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से चीफ जस्टिस, पटना हाईकोर्ट।
  • जस्टिस रवींद्र वी. घुगे बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से चीफ जस्टिस, कलकत्ता हाईकोर्ट।
  • जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से चीफ जस्टिस, राजस्थान हाईकोर्ट।
  • जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश चीफ जस्टिस बॉम्बे हाईकोर्ट।
  • जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से चीफ जस्टिस, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट।
  • जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा उड़ीसा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से चीफ जस्टिस छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट।
  • जस्टिस अल्पेश यशंवत कोगजे गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से चीफ जस्टिस, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट।
  • जस्टिस डॉ. न्यायमूर्ति पुष्पेंद्र सिंह भाटी राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से चीफ जस्टिस, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट।
    ये भी पढ़ें: ‘मेरे रिटायरमेंट का इंतजार…’ अरावली मामले में CJI सूर्यकांत का सख्त रुख
Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts