Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

डिप्टी CM के कमरे में आग!लखनऊ विधानभवन में टला बड़ा हादसा, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के कक्ष में हुआ शॉर्ट सर्किट

लखनऊ के विधान भवन में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब प्रथम तल पर स्थित डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के कमरे में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। सूचना मिलते ही कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।
लखनऊ विधानभवन में टला बड़ा हादसा, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के कक्ष में हुआ शॉर्ट सर्किट
Social Media

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित विधान भवन में अचानक आग लगने की घटना सामने आई। आग लगने की खबर मिलते ही पूरे भवन में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि कर्मचारियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, विधान भवन के प्रथम तल पर स्थित डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के कमरे में लगे एयर कंडीशनर (एसी) में शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट की वजह से एसी यूनिट में आग लग गई और धुआं निकलने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही भवन के कर्मचारी और सुरक्षा कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें: Umaria News : उमरिया में चलते ट्रक में आग, किराने के सामान से भरा था, लाखों रु के नुकसान की आशंका

तुरंत आग पर पाया काबू

कर्मचारियों ने बिना समय गंवाए आग बुझाने के प्रयास शुरू किए और कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। राहत की बात यह रही कि आग ज्यादा नहीं फैली और किसी तरह का बड़ा नुकसान नहीं हुआ। साथ ही इस घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की भी कोई सूचना नहीं है।

घटना के बाद विधान भवन प्रशासन ने पूरे क्षेत्र की जांच करवाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की मुख्य वजह माना जा रहा है।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है... 

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts