PlayBreaking News

लखनऊ: छह महीने की शादी और एक ऑडियो कॉल... ऐसे पकड़ा गया मर्चेंट नेवी अफसर, पत्नी की साजिशन हत्या का आरोप

Follow on Google News
लखनऊ: छह महीने की शादी और एक ऑडियो कॉल... ऐसे पकड़ा गया मर्चेंट नेवी अफसर, पत्नी की साजिशन हत्या का आरोप

लखनऊ की रहने वाली 24 वर्षीय मधु सिंह की संदिग्ध मौत ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। जीवन से भरी यह युवती अब इस दुनिया में नहीं रही। 5 अगस्त की सुबह उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। महज छह महीने पहले मधु की शादी मर्चेंट नेवी के सेकेंड अफसर अनुराग सिंह से हुई थी, और अब वही पति उसकी मौत का मुख्य आरोपी है।

पति का बर्ताव हिंसक हो गया था

मधु सिंह एक पढ़ी-लिखी, आत्मनिर्भर और खुशमिजाज लड़की थी। उसकी बहन प्रिया के अनुसार, मधु को जिंदगी से प्यार था, वह मजबूत इरादों वाली थी। लेकिन शादी के चंद हफ्तों के भीतर ही उसका जीवन अंधकार में डूबने लगा। पति अनुराग का बर्ताव हिंसक था, वह शक करता था और सबसे अहम उसे दहेज चाहिए था।

दहेज की भूख, मांगे 15 लाख रुपए

परिवार के अनुसार, शादी के कुछ ही समय बाद अनुराग ने मधु से 15 लाख रुपए की मांग की थी। जब यह नहीं मिला, तो मधु की जिंदगी नरक बन गई। रोज मारपीट, गालियां, शक और मानसिक प्रताड़ना मधु की दिनचर्या बन गई थी। प्रिया ने बताया कि अनुराग मधु को जबरन शराब पिलाने के लिए कहता था, मना करने पर बेल्ट से मारता था। उसने मधु का अपनों से संपर्क तक बंद करवा दिया था।

रोते-रोते लगाई मदद की गुहार

मधु की बहन के अनुसार, एक दिन मधु ने कांपती आवाज में रोते हुए फोन किया और कहा, "जल्दी आ जाओ, वरना ये मुझे मार देगा।"

यह कॉल आज भी मधु के मोबाइल में रिकॉर्ड है।

4 अगस्त की रात मधु और अनुराग एक साथ कार से निकले थे। पुलिस को दिए बयान में कहा गया है कि कार मधु चला रही थी और अनुराग शराब पी रहा था। रास्ते में गड्ढे से बचने के दौरान अनुराग ने मधु पर लड़कों को देखकर गाड़ी घुमाने का आरोप लगाया और वहीं से विवाद शुरू हुआ।

अगली सुबह अनुराग ने मधु के पिता को फोन कर कहा कि मधु ने आत्महत्या कर ली है।

जब परिवार घर पहुंचा, तो मधु का शव फंदे से नीचे उतार दिया गया था। कमरे में बिखरी चीजें, दीवारों पर खरोंच और अन्य हालात यह नहीं दर्शाते कि यह सामान्य आत्महत्या थी।

नौकरानी का बयान

अनुराग ने दावा किया था कि उसने नौकरानी को छुट्टी दे दी थी। लेकिन जब पुलिस ने नौकरानी से पूछताछ की, तो उसने बताया कि वह तय समय पर घर आई थी, काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। यह बयान भी मामले में अनुराग की भूमिका पर सवाल खड़े करता है।

ड्यूटी का कहकर आया वापस

परिजनों के अनुसार, अनुराग ने कहा था कि वह 30 अप्रैल को छह महीने की समुद्री ड्यूटी पर जा रहा है। लेकिन 22 जुलाई को अचानक वह वापस लौट आया और महज 10 दिन बाद मधु की मौत हो गई। परिवार इस संयोग को एक सुनियोजित साजिश मान रहा है।

ये भी पढ़ें: पुतिन जल्द भारत दौरे पर, ट्रंप के दबाव के बीच मोदी-पुतिन की रणनीति होगी तय

गर्भपात का आरोप

परिवार ने आरोप लगाया कि जब मधु गर्भवती हुई, तो अनुराग ने जबरन उसका गर्भपात करवाया। मधु के पिता ने यह भी दावा किया कि अनुराग के कई महिलाओं से संबंध थे और मधु को जब इस बात का पता चला, तो झगड़े और ज्यादा बढ़ गए। इससे मधु भीतर से टूटती चली गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि मधु के पिता की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है और आरोपी अनुराग को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब कॉल रिकॉर्ड्स, मोबाइल डेटा, घटनास्थल की फॉरेंसिक रिपोर्ट और नौकरानी के बयान के आधार पर गहराई से जांच कर रही है।

अधिकारी ने स्पष्ट कहा, “कानून अपना काम करेगा। जो दोषी होगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा।”

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts