Download on the App StoreGet it on Google Play
🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर-सुसाइड से हड़कंप: बैंक के बाहर पत्नी की हत्या, 1 किमी दूर बहन को मारी गोली; फिर युवक ने दी जान

लखनऊ के गोमतीनगर में गुरुवार को सनसनीखेज वारदात हुई। मिठाईवाला चौराहे पर बैंक कर्मी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद युवक ने हुसड़िया चौराहे पर अपनी बहन को भी गोली मार दी। इसके बाद आरोपी ने आत्महत्या कर ली। तीन मौतों से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Follow on Google News
लखनऊ में ट्रिपल मर्डर-सुसाइड से हड़कंप: बैंक के बाहर पत्नी की हत्या, 1 किमी दूर बहन को मारी गोली; फिर युवक ने दी जान
पत्नी और बहन की गोली मारकर हत्या, फिर पति ने खुद को भी मारी गोली

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में गुरुवार दोपहर एक के बाद एक हुई गोलीबारी से सनसनी फैल गई। मिठाईवाला चौराहे पर एक युवक ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद करीब एक किलोमीटर दूर हुसड़िया चौराहे पर पहुंचकर उसने अपनी बहन को भी गोली मार दी। बहन की हत्या के बाद युवक ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

बैंक के बाहर पत्नी को मारी गोली

जानकारी के मुताबिक, गोमतीनगर के मिठाईवाला चौराहे पर स्थित ICICI बैंक की शाखा के बाहर रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा को उसके पति मानस बाजपेई ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद दिव्या ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उन्हें करीब 1:15 बजे लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पत्नी के बाद बहन को बनाया निशाना

पत्नी की हत्या के बाद आरोपी घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर हुसड़िया चौराहे पहुंचा। यहां उसने अपनी बहन तूलिका को गोली मार दी। जानकारी के अनुसार, तूलिका की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह अवसाद से जूझ रही थी। बहन को गोली मारने के बाद मानस ने खुद को भी गोली मार ली।

पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मानस बाजपेई और उसकी पत्नी दिव्या मिश्रा के बीच विवाद चल रहा था। वहीं, उसकी बहन तूलिका की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं बताई जा रही है। हालांकि, तीनों मौतों के पीछे की पूरी वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

एक के बाद एक तीन मौतों से मचा हड़कंप

गुरुवार दोपहर हुई इस वारदात के बाद लखनऊ में हड़कंप मच गया। बैंक के बाहर महिला की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस की टीम घटनास्थल पर जांच कर ही रही थी कि इसी दौरान आरोपी द्वारा अपनी बहन की हत्या करने और फिर आत्महत्या करने की सूचना मिली। पुलिस अब घटनाक्रम को जोड़कर मामले की जांच कर रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts