Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 2 लोगों की मौत, कई दबे होने की आशंका

लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 2 लोगों की मौत, कई दबे होने की आशंका
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा गांव में रविवार दोपहर अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। धमाके में फैक्ट्री मालिक और उसकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि 5 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद पूरी फैक्ट्री की बिल्डिंग जमींदोज हो गई। वहीं कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। डीएम और कमिश्नर मौके पर मौजूद हैं और पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं।

    धमाके से आसपास के मकान भी ढहे

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री की दीवारें उड़ गईं और एक शव 100 मीटर दूर जाकर गिरा। दो शव घर से बाहर मिले, जो बुरी तरह से झुलस चुके थे। विस्फोट की आवाज 1 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके की चपेट में आसपास के 2-3 मकान भी आ गए, जिससे कई लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।

    Twitter Post

    अवैध फैक्ट्री में हुआ हादसा

    पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह फैक्ट्री अवैध रूप से रिहायशी इलाके में संचालित हो रही थी। यहां किस तरह का विस्फोट हुआ, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। कुछ लोगों का कहना है कि सिलेंडर फटने से धमाका हुआ, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन का पूरा ध्यान मलबे में दबे लोगों को निकालने पर है।

    फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें मौके पर

    धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ बाराबंकी से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जेसीबी और अन्य मशीनों से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे को गंभीरता से लेते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज और हर संभव मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    4 महीने में दूसरा बड़ा धमाका

    यह लखनऊ में चार महीने के भीतर पटाखा फैक्ट्री में दूसरा बड़ा धमाका है। इससे पहले 8 अप्रैल 2025 को गोसाईगंज के जौखेड़ा गांव में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था, जिसमें एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ था और संचालक को गिरफ्तार किया गया था।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts