लखनऊ में सिलेंडर ब्लास्ट से तबाही:50 से ज्यादा झुग्गियां राख, 4 बच्चों की जलकर मौत

लखनऊ के विकास नगर इलाके में बुधवार शाम अचानक लगी भीषण आग ने झुग्गी बस्ती को तबाही में बदल दिया। देखते ही देखते 50 से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग के दौरान हुए करीब 15 से 20 सिलेंडर ब्लास्ट ने हालात को और भी खतरनाक बना दिया, जिससे पूरा इलाका दहशत में आ गया।
Follow on Google News
50 से ज्यादा झुग्गियां राख, 4 बच्चों की जलकर मौत
Ai Generated
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    लखनऊ के विकास नगर इलाके में बुधवार शाम करीब 5:30 बजे झुग्गी बस्ती में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने इतना भयानक रूप ले लिया कि 50 से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक धुआं और आग का गुबार दिखाई देने लगा।

    सिलेंडर ब्लास्ट से हालात और बिगड़े

    झुग्गियों में रखे गैस सिलेंडरों में एक के बाद एक करीब 15 से 20 धमाके हुए। इन विस्फोटों ने आग को और ज्यादा खतरनाक बना दिया, जिससे फायर ब्रिगेड के लिए हालात काबू करना मुश्किल हो गया।

    चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल

    आग लगते ही इलाके में भगदड़ मच गई। लोग अपने घरों की तरफ दौड़ पड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कई परिवार रोते-बिलखते अपने घरों और अपनों को ढूंढते नजर आए। एक महिला सदमे में बेहोश हो गई, जिसे तुरंत अस्पताल भेजा गया।

    मेरे 4 बच्चे जल गए

    एक पीड़ित युवक रहमान ने रोते हुए बताया कि उसके चार बच्चे आग की चपेट में आ गए। वह बार-बार यही कहता रहा कि सब कुछ उसकी आंखों के सामने खत्म हो गया।

    ये भी पढ़ें: कोटा में पलटी स्लीपर बस : बाहर गिरे यात्रियों पर चढ़ा ट्राला, 3 की मौत; पत्थर या नींद… क्या है हादसे की असली वजह?

    गुस्सा फूटा, प्लॉट मालिक पर आरोप

    घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने प्लॉट मालिक के घर के बाहर प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्हें पहले झुग्गी खाली करने की धमकी दी गई थी और आग के पीछे साजिश हो सकती है।

     राहत और बचाव कार्य जारी

    10 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर तैनात किया। पुलिस और प्रशासन की टीमें सक्रिय हुई आसपास के करीब 20 मकान खाली कराए गए और बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद कर दी गई।

    प्रशासन अलर्ट, जांच के आदेश

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए तुरंत राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय विधायक ओपी श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए हैं।

    ये भी पढ़ें: आंध्रप्रदेश में भीषण हादसा: लॉरी से भिड़ी बोलेरो, 8 तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत

    आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। लगातार सिलेंडर ब्लास्ट राहत कार्य में बाधा डाल रहे हैं। हालांकि अब तक किसी बड़े हताहत आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन नुकसान बेहद गंभीर बताया जा रहा है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts