Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लखनऊ से बेंगलुरु पहुंची इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना, टिश्यू पेपर पर लिखा था ‘BOMB’

लखनऊ से बेंगलुरु पहुंची इंडिगो की उड़ान 6E321 में सफाई के दौरान ‘BOMB’ लिखा टिश्यू पेपर मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की गहन जांच की, लेकिन कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
Follow on Google News
लखनऊ से बेंगलुरु पहुंची इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना, टिश्यू पेपर पर लिखा था ‘BOMB’
File Photo

लखनऊ से बेंगलुरु पहुंची इंडिगो की एक उड़ान में उस समय हड़कंप मच गया, जब विमान की सफाई के दौरान एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर अंग्रेजी में ‘BOMB’ लिखा हुआ था। टिश्यू मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत सूचना दी गई और विमान की गहन तलाशी ली गई। हालांकि जांच में किसी तरह का विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद सुरक्षा अधिकारियों ने धमकी को फर्जी माना।

यात्रियों के उतरने के बाद मिला टिश्यू पेपर

जानकारी के मुताबिक इंडिगो की उड़ान 6E321 लखनऊ से बेंगलुरु पहुंची थी। विमान के सभी यात्रियों के उतरने के बाद नियमित सफाई का काम किया जा रहा था। इसी दौरान सफाईकर्मियों की नजर एक टिश्यू पेपर पर पड़ी। टिश्यू पेपर पर अंग्रेजी में ‘BOMB’ लिखा हुआ था। इसे देखते ही कर्मचारियों ने मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी।

ये भी पढ़ें: सुकेश चंद्रशेखर को कोर्ट ने ठहराया दोषी, सुप्रीम कोर्ट जज बनकर केस प्रभावित करना पड़ा भारी

सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की ली तलाशी

बम की सूचना मिलने के बाद बेंगलुरु एयरपोर्ट की सुरक्षा टीम और संबंधित एजेंसियां सक्रिय हो गईं। तय सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान की गहन जांच की गई। जांच के दौरान विमान के अंदर किसी तरह की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। इसके बाद अधिकारियों ने इसे फर्जी बम धमकी बताया।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी ब्रोकिंग की आड़ में MD ड्रग्स का धंधा:53 ग्राम नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ एयरपोर्ट से नहीं जुड़ा मामला

एयरलाइन की ओर से बताया गया कि यह मामला विमान के बेंगलुरु पहुंचने के बाद सामने आया। विमान के यात्रियों के उतरने के बाद सफाई के दौरान टिश्यू पेपर मिला था। एयरलाइन के मुताबिक, इस घटना का लखनऊ एयरपोर्ट के संचालन या वहां की सुरक्षा व्यवस्था से कोई संबंध नहीं है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts