Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

स्टोइनिस की शतकीय पारी से एलएसजी ने सीएसके को हराया

Follow on Google News
स्टोइनिस की शतकीय पारी से एलएसजी ने सीएसके को हराया

चेन्नई। मार्कस स्टोइनिस की 63 गेंद में नाबाद 124 रन की पारी के दम पर लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में मंगलवार को यहां चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को तीन गेंद शेष रहते छह विकेट से हराया। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के नाबाद शतक और शिवम दुबे के साथ चौथे विकेट के लिए 46 गेंद में 104 रन की शानदार साझेदारी से चेन्नई ने चार विकेट पर 210 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था, लेकिन एलएसजी ने 19.3 ओवर में चार विकेट पर 213 रन बना कर यादगार जीत दर्ज की।

सीएसके के लिए गायकवाड़ ने 60 गेंद की नाबाद पारी में 12 चौके और तीन छक्के लगाये दुबे ने 27 गेंद की ताबड़तोड़ पारी में सात छक्के और तीन चौके लगाये। दोनों की शानदार साझेदारी से टीम पावर प्ले में धीमी बल्लेबाजी से उबरने में सफल रही।

5.3 ओवर में 87 रन जुटाए

स्टोइनिस को आखिरी ओवरों में निकोल्स पूरन (15 गेंद में 35 रन) और दीपक हुड्डा (छह गेंद में नाबाद 17 रन) का अच्छा साथ मिला जिससे एलएसजी ने अपनी पारी के आखिरी 5.3 ओवर में 87 रन जुटाए। लक्ष्य का बचाव करते हुए दीपक चाहर(11 रन पर एक विकेट) ने पहले ओवर में क्विंटन डिकॉक को खाता खोले बिना बोल्ड किया।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts