LPG Price Hike : वोटिंग खत्म होते ही महंगाई का झटका... कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में हुआ इजाफा, जानें कितने बढ़े दाम

नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के साथ ही एलपीजी गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। साल के आखिरी महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया है। राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में 21 रुपए की बढ़ोतरी बाद अब इसकी कीमत 1796.50 रुपए हो गई है।
प्रमुख शहरों में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत
बदली हुई कीमतें 1 दिसंबर से लागू हो गई हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें...- राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1775.50 रुपए की जगह 1796.50 रुपए में मिलेगा।
- कोलकाता में इसकी कीमत 1885.50 रुपए से बढ़ाकर 1908.00 रुपए कर दी गई है।
- मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 1728.00 की जगह 1749,00 रुपए हो गया है।
- चेन्नई में यह 1942.00 की जगह 1968.50 रुपए का मिलेगा।
अन्य शहरों में 19 किलो वाला सिलेंडर
- जयपुर 1819 रुपए
- भोपाल 1804.50 रुपए
- हैदराबाद 2024.5 रुपए
- रायपुर 2004 रुपए











