LPG Price Hike : दिवाली से पहले महंगाई का झटका... कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें कितने बढ़े दाम

नई दिल्ली। दिवाली से पहले और आज करवा चौथ त्योहार पर महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। पेट्रोलियम कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में एक बार फिर से तगड़ा इजाफा किया है। 1 नवंबर 2023 से 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 100 रुपए से ज्यादा महंगा हो गया है। नए दाम तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। इससे पहले 1 अक्टूबर को भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में 209 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी।
प्रमुख शहरों में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत
- आज एक नवंबर से 19 किलोग्राम वाला वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर राजधानी दिल्ली में 1,833 रुपए से मिलेगा, जो कि पहले 1731.50 रुपये में मिल रहा था। दिल्ली में कमर्शियल रसोई गैस आज से 101.50 रुपए महंगी हो गई है।
- मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1785.50 रुपए हो गई है। ये 101.50 रुपए महंगा हुआ है। अक्टूबर में इसके दाम 1684 रुपए थे।
- कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में सबसे ज्यादा 103.50 रुपए की तेजी दर्ज की गई है। यहां पर सिलेंडर 1839.50 रुपए की जगह अब 1943.00 रुपए का मिलेगा।
- चेन्नई में गैस सिलेंडर की कीमत 1999.50 रुपए हो गई है, जो अब तक 1898 रुपए थी। इस बार 101.50 रुपए बढ़ गए हैं।












