Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Satna News : नागौद में रिश्वत लेते पकड़ाया पटवारी, लोकायुक्त ने 5 हजार की घूस लेते दबोचा

Satna News : नागौद में रिश्वत लेते पकड़ाया पटवारी, लोकायुक्त ने 5 हजार की घूस लेते दबोचा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सतना। जिले के नागौद में गुरुवार को लोकायुक्त रीवा की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी अमर सिंह कुशवाहा को 5,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई जनपद कार्यालय नागौद के सामने की गई, जहां पहले से ही लोकायुक्त की टीम निगरानी में थी।

    पहले ही ले चुका था 2,500 रुपए

    लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार ने बताया कि ग्राम दुबहियां, तहसील नागौद निवासी आदेश प्रताप सिंह (40) ने शिकायत की थी कि शहपुर हल्का में पदस्थ पटवारी कुशवाहा, भूमि इत्तलाबी व बटांकन के बदले 15,000 रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा है।

    शिकायत की जांच के दौरान सामने आया कि पटवारी पहले ही 2,500 रुपए ले चुका है। इसके बाद लोकायुक्त द्वारा शिकायत की सत्यता की पुष्टि की गई और फिर गुरुवार को ट्रैप ऑपरेशन की योजना बनाई गई।

    पटवारी को रंगेहाथ पकड़ा

    लोकायुक्त एसपी सुनील कुमार पाटीदार के निर्देशन में टीम गठित की गई। गुरुवार को जैसे ही आदेश प्रताप सिंह ने बची हुई रिश्वत की राशि 5,000 रुपए पटवारी को सौंपी, मौके पर मौजूद लोकायुक्त टीम ने अमर सिंह कुशवाहा को रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी के पास से रिश्वत की रकम भी जब्त कर ली गई।

    12 सदस्यीय टीम ने की कार्रवाई

    इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार और उप निरीक्षक उपेंद्र दुबे ने किया। ट्रैप ऑपरेशन में कुल 12 सदस्यीय टीम शामिल रही। टीम ने पटवारी को पकड़ने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts