झाबुआ: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, महिला क्लर्क का पति 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते एक सफलता हासिल की है। जिला आयुष कार्यालय से जुड़े रिश्वतखोरी के मामले में एक महिला कर्मचारी के पति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, महिला क्लर्क का पति 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    झाबुआ में हुई यह कार्रवाई सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता और ईमानदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। लोकायुक्त की सक्रियता से यह संदेश गया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। 

    पेंशन भुगतान के एवज में मांगी थी रिश्वत 

    मामला एक रिटायर्ड कर्मचारी कमल सिंह ठाकुर से जुड़ा है, जो शासकीय आयुर्वेद औषधालय पेटलावद से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए थे। उन्हें पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य कामों के लिए ऑफिस में प्रक्रिया पूरी करनी थी। आरोप है कि जिला आयुष कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी ने इन कामों के एवज में 12 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना लोकायुक्त कार्यालय को दे दी। 

    राजगढ़ चौराहे पर आरोपी को पकड़ा 

    शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। आरोपी महिला कर्मचारी ने रिश्वत की रकम लेने के लिए अपने पति को भेजा। झाबुआ के राजगढ़ चौराहे पर टीम ने आरोपी की घेराबंदी की, इस दौरान आरोपी को 10 हजार रुपये नकद लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा। 

    ये भी पढ़ें: Tamil Cinema Update: ‘जन नायकन’ की रिलीज पर संकट, स्क्रीनिंग के बाद अब चुनाव आयोग के पाले में फैसला

    लोकायुक्त ने दर्ज किया मामला 

    गिरफ्तार आरोपी और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, आगे की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। 

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts