फ्लाइट से उतरा,बैग खुला मिला: इंदौर एयरपोर्ट पर सामान चोरी से मचा हड़कंप, एअर इंडिया पर उठे सवाल

मुंबई से इंदौर पहुंचे व्यापारी का सूटकेस टूटा मिला, जिसमें रखी महंगी घड़ी, परफ्यूम और बेल्ट गायब थे। एयरपोर्ट पर शिकायत के बावजूद मदद नहीं मिली। बाद में एयरलाइन ने ‘पिल्फरेज रिपोर्ट’ मांगी, जिससे पूरी प्रक्रिया और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
इंदौर एयरपोर्ट पर सामान चोरी से मचा हड़कंप, एअर इंडिया पर उठे सवाल

इंदौर। Air India की फ्लाइट से सफर कर इंदौर पहुंचे एक व्यापारी के साथ चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एयरपोर्ट पर बैगेज लेने के दौरान उनका सूटकेस टूटा हुआ मिला और अंदर रखा कीमती सामान गायब था। मामले में एरोड्रम थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिकायतकर्ता हिमांशु गुप्ता के मुताबिक, वे 2 मई को मुंबई से एअर इंडिया की फ्लाइट AI2591 से इंदौर पहुंचे थे। उन्होंने सुबह करीब 4 बजे अपने बैग चेक-इन किए थे और 7:25 बजे की फ्लाइट से रवाना हुए। इंदौर पहुंचकर जब उन्होंने बैगेज बेल्ट नंबर-2 से अपना सामान लिया, तो बड़े सूटकेस का ताला टूटा हुआ और चेन खुली मिली।

 महंगी घड़ी, परफ्यूम और बेल्ट गायब
सूटकेस खोलने पर एक राडो ब्रांड की घड़ी, परफ्यूम और दो लेदर बेल्ट गायब मिले। पीड़ित का कहना है कि चेक-इन के समय उनका सामान पूरी तरह सुरक्षित था, लेकिन डिलीवरी के समय उसमें छेड़छाड़ साफ नजर आई।

यह भी देखें: इश्क, धोखा और मौत: खजराना में युवक की संदिग्ध मौत ,मां ने प्रेमिका पर लगाए सनसनीखेज आरोप

एयरपोर्ट पर नहीं मिली मदद, बढ़ा आक्रोश
हिमांशु ने तुरंत एयरलाइन स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों से शिकायत की, लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। उनका आरोप है कि मौके पर न तो शिकायत दर्ज की गई और न ही कोई लिखित दस्तावेज दिया गया, जिससे यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह भी देखें: भोजशाला विवाद: 1902-03 के सर्वे में मंदिर होने के मिले थे पुख्ता संकेत,पत्थरों पर संस्कृत श्लोक बने सबूत

‘पिल्फरेज रिपोर्ट’ पर भी विवाद
बाद में जब उन्होंने एयरलाइन को ईमेल और सोशल मीडिया के जरिए शिकायत की, तो उनसे ‘पिल्फरेज रिपोर्ट’ मांगी गई। जबकि एयरपोर्ट पर यही रिपोर्ट बनाने से मना कर दिया गया था। इस विरोधाभास ने पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

FIR दर्ज, जांच जारी
एरोड्रम थाना पुलिस ने मामले में चोरी का केस दर्ज कर लिया है और एयरलाइन स्टाफ से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

सिर्फ चोरी नहीं, सिस्टम पर सवाल
हिमांशु गुप्ता का कहना है कि यह केवल सामान चोरी का मामला नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और सेवा मानकों की बड़ी विफलता है। उन्होंने विमानन प्राधिकरणों से मामले की गंभीर जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts