PlayBreaking News

9 मई या उससे पहले?कौन बनेगा बंगाल का CM और कब होगी शपथ? आज होगा तय

पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर खड़ा हो गया है। न्यूटाउन में होने वाली आज होने वाली अहम बैठक में कई नामों पर चर्चा और संभावित खींचतान ने सस्पेंस बढ़ा दिया है।
Follow on Google News
कौन बनेगा बंगाल का CM और कब होगी शपथ? आज होगा तय
Ai Generated

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) अब सरकार गठन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। राज्य में पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई BJP के सामने अब सबसे बड़ा सवाल है मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इसी को लेकर पार्टी ने मंगलवार को एक अहम बैठक बुलाई है।

न्यूटाउन में होगी विधायक दल की अहम बैठक

आज कोलकाता के न्यूटाउन स्थित एक होटल में BJP विधायक दल की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में सभी नवनिर्वाचित विधायकों को बुलाया गया है।  सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में पार्टी के बड़े नेता भी शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह या रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस दौरान कोलकाता में मौजूद रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Mamta Banerjee : 2011 से सीएम, लेकिन भवानीपुर से लड़ी तो बिखर गई, जानें 5 बड़े कारण जिससे बंगाल में हारी ममता बनर्जी

CM के नाम पर हो सकती है चर्चा

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के नाम पर भी चर्चा होने की संभावना है। हालांकि, अभी तक किसी नाम की ऑफिशयल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। पार्टी के अंदर कई नामों पर विचार चल रहा है, लेकिन अंतिम फैसला विधायक दल की बैठक में ही लिया जाएगा।

9 मई को हो सकता है शपथ ग्रहण

सूत्रों के अनुसार, नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित किया जा सकता है। यह दिन बंगाल के लिए खास माना जाता है, क्योंकि इस दिन 25 बैशाख होता है, जो सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि शपथ ग्रहण 10 मई से पहले ही कराया जा सकता है, क्योंकि 9 मई को गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती होती है। ऐसे में इस दिन को शुभ मानते हुए समारोह आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Bhawanipur Election: भवानीपुर सीट से शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया,15 हजार से ज्यादा वोटों से दी शिकस्त

नबन्ना में बढ़ाई गई सुरक्षा

सरकार बदलने की तैयारियों के बीच प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। राज्य के सचिवालय ‘नबन्ना’ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। नबन्ना समेत सभी सरकारी दफ्तरों में केंद्रीय बल तैनात कर दिए गए हैं। किसी भी व्यक्ति के आने-जाने पर कड़ी नजर रखी जा रही है। खासतौर पर फाइलों के साथ बाहर जाने पर सख्त रोक लगाई गई है। पुलिस और केंद्रीय बलों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बिना जांच के कोई भी व्यक्ति फाइल लेकर बाहर न जाए। कर्मचारियों को भी तलाशी के बाद ही बाहर जाने की अनुमति दी जा रही है।

BJP की ऐतिहासिक जीत- 206 सीटें जीतीं

इस बार के विधानसभा चुनाव में BJP ने शानदार प्रदर्शन किया है। पार्टी ने कुल 293 सीटों में से 206 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है। यह जीत बंगाल की राजनीति में एक बड़ा बदलाव मानी जा रही है। वहीं, लंबे समय से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बड़ा झटका लगा है। TMC सिर्फ 80 सीटों पर सिमट गई है। 

ममता बनर्जी को भी झटका

इस चुनाव में सबसे बड़ा झटका TMC प्रमुख ममता बनर्जी को लगा है। वह अपनी पारंपरिक सीट भवानीपुर से चुनाव हार गई हैं। यह परिणाम पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

TMC ने लगाए धांधली के आरोप

चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी ने BJP पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया है। ममता बनर्जी ने दावा किया कि लगभग 100 सीटों पर मतगणना के दौरान गड़बड़ी हुई है। उन्होंने इन सीटों के नतीजों पर सवाल उठाए हैं और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

तेज हुई राजनीतिक हलचल

बंगाल में BJP की जीत के बाद राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई है। जहां एक ओर BJP सरकार बनाने की तैयारी में जुटी है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष अपनी हार के कारणों पर विचार कर रहा है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts