IPL 2026 :रोहित-रिकेल्टन की आंधी में उड़ी LSG, 229 रन 18.4 ओवर में चेज, शमी ने 4 ओवर में 53 रन खर्चे

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2026 के 47वें मैच में मुंबई को तीन मैचों के बाद जीत मिली है। रोहित- रिकेल्टन की ओपनिंग जोड़ी ने मुंबई को धुंआधार शुरुआत दिलाई जिसकी बदौलत मुंबई ने लखनऊ से मिला 228 रन का टारगेट 18.4 ओवर में हासिल किया है। रोहित ने अपनी पारी में 7 छक्के मारे जबकि रयान ने 8 हवाई फायर किए।
वानखेड़े में बने 400 से ज्यादा रन
वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में मुंबई ने 229 रन का लक्ष्य सिर्फ 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। जीत का चौका विल जैक्स ने विनिंग सिक्स लगाकर मुंबई को सीजन की तीसरी जीत दिलाई
यह भी पढ़ें: IPL 2026 : IPL पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, चेन्नई छठे स्थान पर, मुंबई की राह मुश्किल
रोहित- रिकेल्टन की रिकॉर्ड 143 रन की पार्टनरशिप
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को कप्तान रोहित शर्मा और रायन रिकेल्टन ने तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने 65 गेंदों में 143 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप कर मैच की नींव रख दी। रिकेल्टन ने सिर्फ 32 गेंदों में 83 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल थे। वहीं रोहित शर्मा ने 44 गेंदों में 84 रन बनाते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया।
फिर नहीं चला कप्तान सूर्या का बल्ला
रोहित और रिकेल्टन के आउट होने के बाद मुंबई का मध्यक्रम थोड़ा दबाव में नजर आया। तिलक वर्मा (11 रन) और सूर्यकुमार यादव (12 रन) जल्दी आउट हो गए। हालांकि, नमन धीर नाबाद 23 रन और विल जैक्स नाबाद 10 रन बनाकर टीम को 8 गेंद रहते जीत दिला दी। हालांकि इस जीत का मुंबई की पॉइंट्स टेबल कोई खास फर्क नहीं पड़ा है।
यह भी पढ़ें: Women's T20 World Cup 2026 : भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत को फिर कप्तानी; जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका
पूरन- मार्श ने LSG को दिलाई तेज शुरुआत
इससे पहले लखनऊ की शुरुआत भी बेहद विस्फोटक रही। निकोलस पूरन ने 21 गेंदों में 63 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 8 छक्के शामिल थे। उन्होंने मिचेल मार्श 44 रन के साथ 94 रन की साझेदारी की। हालांकि, 9वें ओवर में कॉर्बिन बॉश ने दोनों को आउट कर मैच का रुख बदल दिया। इसके बाद लखनऊ की रन गति धीमी पड़ गई।
वहीं लखनऊ के लिए अंतिम ओवरों में ऐडन मार्करम नाबाद 31 और हिम्मत सिंह नाबाद 40 ने स्कोर को 228 तक पहुंचाया। लखनऊ के गेंदबाज इस मैच में खासा महंगे साबित हुए। मोहम्मद शमी और आवेश खान ने 50 से ज्यादा रन लुटाए, जबकि अन्य गेंदबाज भी किफायती नहीं रह सके। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने दिखा दिया कि बड़े लक्ष्य का पीछा करने में भी वह किसी से कम नहीं है।











