Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अशोकनगर में लोकायुक्त की कार्रवाई : 15 हजार की रिश्वत लेते मंडी उपनिरीक्षक गिरफ्तार, लाइसेंस के एवज में मांगी थी घूस

Follow on Google News
अशोकनगर में लोकायुक्त की कार्रवाई : 15 हजार की रिश्वत लेते मंडी उपनिरीक्षक गिरफ्तार, लाइसेंस के एवज में मांगी थी घूस
अशोकनगर। ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने बुधवार को ईसागढ़ कृषि मंडी के सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र कनेरिया को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने आरोपी को मंडी समिति के स्टाफ कक्ष से पकड़ा। आरोपी ने रिश्वत मंडी लाइसेंस जारी करने के एवज में मांगी थी।

क्या है मामला?

शिकायतकर्ता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र नारायण द्विवेदी ने लोकायुक्त ग्वालियर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी के नाम गल्ला व्यवसाय का लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन किया था। मंडी उपनिरीक्षक महेंद्र कनेरिया ने इसके एवज में 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। बाद में 15 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। मामले में लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर में शिकायत दर्ज कराई थी।

लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा

शिकायत की जांच के बाद आज लोकायुक्त निरीक्षक कविंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम ने मंडी समिति के स्टाफ कक्ष में दबिश दी। जहां आरोपी को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी महेंद्र कनेरिया को हिरासत में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें- Rewa News : तेज रफ्तार कार पुल से टकराकर नहर में गिरी, दो की मौत, तीन घायल
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts