Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान TMC से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, अधीर रंजन चौधरी से होगा मुकाबला, पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

Follow on Google News
पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान TMC से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, अधीर रंजन चौधरी से होगा मुकाबला, पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
कोलकाता। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने रविवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को भी टिकट दिया है। वह बहरामपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। ममता बनर्जी ने बंगाल की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। सीट शेयरिंग को लेकर टीएमसी और कांग्रेस के बीच पिछले दो महीने से जुबानी जंग चल रही थी। दोनों ही दलों के बीच सहमति नहीं बन रही थी। टीएमसी जहां कांग्रेस को सिर्फ 2 सीट देना चाहती थी तो कांग्रेस 10-12 सीटें मांग रही थी।

अधीर रंजन चौधरी से होगा यूसुफ का मुकाबला

बहरामपुर से कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी चुनाव लड़ते रहे हैं। ऐसे में इस बार बहरामपुर से युसूफ पठान का मुकाबला अधीर रंजन से होगा। वहीं, भारतीय जनता पार्टी बहरामपुर से डॉ. निर्मल कुमार साहा का नाम पहले ही फाइनल कर चुकी है।

महुआ मोइत्रा पर फिर जताया भरोसा

टीएमसी ने कृष्णानगर लोकसभा सीट से महुआ मोइत्रा को फिर से उम्मीदवार बनाया है। आसनसोल से टीएमसी की लोकसभा सीट के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा होंगे। इसके साथ ही टीएमसी असम, मेघालय में भी चुनाव लड़ेगी। वहीं यूपी में भी एक सीट पर चुनाव लड़ने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

 उम्मीदवारों का नाम और सीट

सीट                                                                                       प्रत्याशी का नाम
1 कूच बिहार (एससी)  जगदीश सी बसुनिया
2 अलीपुरद्वार (एसटी)  प्रकाश चिक बड़ाइक
3 जलपाईगुड़ी (एससी)  निर्मल चौधरी रॉय
4 दार्जिलिंग  गोपाल लामा
5 रायगंज  कृष्णा कल्याणी
6 बालुरघाट  बिप्लब मित्रा
7 मालदा उत्तर  प्रसून बनर्जी
8 मालदा दक्षिण  शाहनवाज अली रैहान
9 जंगीपुर  खलीलुर्रहमान
10 बरहामपुर  युसूफ पठान
11 मुर्शिदाबाद  अबू ताहेर खान
12 कृष्णानगर  महुआ मोइत्रा
13 रानाघाट (एससी)  मुकुट मणि अधिकारी
14 बोंगांव  विश्वजीत दास
15 बैरकपुर  पार्थ भौमिक
16 दम दम  प्रोफेसर सौगत रॉय
17 बारासात  काकोली घोष दस्तीदार
19 जॉयनगर (एससी)  प्रतिमा मंडल
20 मथुरापुर (एससी)  बापी हलदर
21 डायमंड हार्बर  अभिषेक बनर्जी
22 जादवपुर  सायोनी घोष
23 कोलकाता दक्षिण  माला रॉय
24 कोलकाता उत्तर  सुदीप बंधोपाध्याय
25 हावड़ा  प्रसून बनर्जी
26 उलूबेरिया  सजदा अहमद
27 सेरामपुर  कल्याण बनर्जी
28 हुगली  रचना बनर्जी
29 आरामबाग (एससी)  मिताली बाग
30 तमलुक  देबांगशु भट्टाचार्य
31 कंठी उत्तम बारिक
32 घाटल  दीपक अधिकारी (देव)
33 झारग्राम (एसटी)  कालीपाड़ा सोरेन
34 मेदिनीपुर  जून मालिया
35 पुरुलिया  शांतिराम महतो
36 बांकुरा  अरूप चक्रवर्ती
37 बिष्णुपुर (एससी)  सुजाता मंडल
38 बर्धमान पुरबा (एससी)  डॉ शर्मिला सरकार
39 बर्धमान दुर्गापुर  कीर्ति आजाद
40 आसनसोल  शत्रुघ्न सिन्हा
41 बोलपुर (एससी)  असित कुमार मल
42 बीरभूम  शताब्दी रॉय
ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट जारी, 195 प्रत्याशियों के नाम शामिल; पीएम मोदी वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts