Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट जारी, 195 प्रत्याशियों के नाम शामिल; पीएम मोदी वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट जारी, 195 प्रत्याशियों के नाम शामिल; पीएम मोदी वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 का भारतीय जनता पार्टी ने शंखनाद कर दिया है। शनिवार को पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 नाम जारी हुए। 34 केंद्रीय मंत्रियों को टिकट मिला है। जिसमें 28 महिलाएं, 47 युवा, 27 एससी, 18 एसटी और 57 ओबीसी प्रत्याशी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा और मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

उत्तर प्रदेश – 51 सीटें पश्चिम बंगाल – 20 सीटें मध्य प्रदेश – 24 सीटें गुजरात – 15 सीटें राजस्थान – 15 सीटें झारखंड – 11 सीटें छत्तीसगढ़ – 11 सीटें केरल – 12 सीटें तेलंगाना - 9 सीटें असम – 11 सीटें दिल्ली – 5 सीटें जम्मू-कश्मीर – 2 सीटें उत्तराखंड – 3 सीटें अरुणाचल – 2 सीटें गोवा – 1 सीट त्रिपुरा – 1 सीट अंडमान – 1 सीट दमन और दीव - 1 सीट

विदिशा से शिवराज, गुना से सिंधिया को टिकट

मध्य प्रदेश की 24 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो गया है। विदिशा से शिवराज सिंह चौहान और गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा मुरैना शिव मंगल सिंह तोमर, भिंड (आरक्षित) से संध्या राय, सागर से लता वानखेड़े को टिकट मिला। 5 सीटों छिंदवाड़ा, इंदौर, उज्जैन, बालाघाट और धार पर अभी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है।

दिल्ली की इन सीटों पर बीजेपी ने बदले उम्मीदवार

चांदनी चौक से प्रवीण खंडवाल, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत, उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह विधूड़ी को लोकसभा उम्मीदवार बनाया गया है।

जानें किसे कहां से मिला टिकट

 
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts