नेशनल डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए आज (20 मई) वोटिंग होनी है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। इस चरण में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर वोटिंग होनी है। 695 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें हाई-प्रोफाइल रायबरेली और अमेठी सीटें भी शामिल हैं, जहां से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मैदान में हैं।
इन राज्यों में होगी वोटिंग
पांचवे चरण में चुनाव बिहार की 5, झारखंड की 3, महाराष्ट्र की 13, ओडिशा की 5, यूपी की 14, पश्चिम बंगाल की 7, जम्मू-कश्मीर की 1, लद्दाख की 1 सीट पर मतदान होगा। पांचवें चरण में कुल 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर 695 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में 8 राज्यों के 49 सीटों पर 20 मई को वोट डाले जाएंगे।
राहुल गांधी और स्मृति ईरानी की प्रतिष्ठा दांव पर
इस फेज में राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल समेत 9 केंद्रीय मंत्री मैदान में हैं। रायबरेली से वायनाड सांसद राहुल गांधी भी चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, इलेक्शन के पांचवें फेज में 695 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें 613 पुरुष और 82 महिला उम्मीदवार हैं। इनमें महिलाएं केवल 12% हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR) के मुताबिक, इस फेज के 615 उम्मीदवारों में से 23% यानी 159 उम्मीदवार पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं।
इस चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत कई हाई-प्रोफाइल चेहरों की किस्मत दांव पर हैं।
5वें चरण की हाई प्रोफाइल सीटें
| सीट |
एनडीए |
विपक्ष |
| अमेठी |
स्मृति ईरानी (बीजेपी) |
के एल शर्मा (कांग्रेस) |
| रायबरेली |
दिनेश प्रताप सिंह (बीजेपी) |
राहुल गांधी (कांग्रेस) |
| लखनऊ |
राजनाथ सिंह (बीजेपी) |
रविदास महरोत्रा (सपा) |
| सारण |
राजीव प्रताप रूढ़ी (बीजेपी) |
रोहिणी आचार्य (आरजेडी) |
| मुंबई उत्तर |
पीयूष गोयल (बीजेपी) |
भूषण पाटिल (कांग्रेस) |
| मुंबई उत्तर मध्य |
उज्ज्वल निकम (बीजेपी) |
वर्षा गायकवाड़ (कांग्रेस) |
| कल्याण |
श्रीकांत शिंदे (शिवसेना) |
वैशाली दारेकर-राणे (उद्धव गुट) |
49 सीटों पर कहां-कहां होगी वोटिंग
| राज्य |
कुल सीटें |
इन सीटों पर होगी वोटिंग |
| उत्तर प्रदेश |
49 |
मोहनलाल गंज, लखनऊ, राय बरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा। |
| महाराष्ट्र |
13 |
धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, थाने, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर – मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य और मुंबई दक्षिण। |
| बिहार |
5 |
सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर। |
| ओडिशा |
5 |
बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल और अस्का। |
| झारखंड |
3 |
चतरा, कोडरमा और हजारीबाग। |
| पश्चिम बंगाल |
7 |
बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलूबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग। |
| जम्मू-कश्मीर |
1 |
बारामूला। |
| लद्दाख |
1 |
लद्दाख। |
543 सीटों में से 380 पर हुआ मतदान
चार चरणों में अभी तक 543 लोकसभा सीटों में से 379 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। पांचवें चरण के साथ कुल 428 सीटों पर चुनाव संपन्न हो जाएगा। छठे चरण में 58 और सातवें चरण में 57 लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा।
ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024 : 5वें चरण के लिए थमा चुनावी शोर, राहुल-स्मृति समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर