Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Lok Sabha Election 2024 : भोजपुरी स्टार Pawan Singh को BJP ने पार्टी से किया निलंबित, बताई ये वजह

Follow on Google News
Lok Sabha Election 2024 : भोजपुरी स्टार Pawan Singh को BJP ने पार्टी से किया निलंबित, बताई ये वजह
पटना। भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को बड़ा एक्शन लिया है। काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने पर भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया है। बता दें कि वह एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

आपके कारण पार्टी की छवि धूमिल हुई - BJP

बिहार भाजपा के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा द्वारा जारी और पवन सिंह को संबोधित एक पत्र में कहा गया कि, लोकसभा चुनाव में आप राजग के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं। आपका यह कार्य दल विरोधी है, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है और पार्टी अनुशासन के विरुद्ध आपने यह कार्य किया है। अतः आपको दल विरोधी इस कार्य के लिए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार पार्टी से निलंबित किया जाता है।

उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ निर्दलीय लड़ रहे चुनाव

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा काराकाट सीट से NDA उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद यहां से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे हैं। पवन सिंह के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) उम्मीदवार के खिलाफ काराकाट से चुनाव लड़ने के फैसले की इससे पहले केंद्रीय मंत्री आरके सिंह सहित भाजपा के कुछ नेताओं ने आलोचना की थी। बता दें कि काराकाट लोकसभा सीट पर एक जून को मतदान होना है। ये भी पढ़ें- मुंबई होर्डिंग हादसे में एक और मौत, मृतकों की संख्या हुई 17; जांच के लिए SIT का गठन
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts