Lock Upp 2:डबल एविक्शन का बड़ा झटका! रियाज अली और सुनीता आहूजा का कटा पत्ता

Lock Upp 2 में इस हफ्ते बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में डबल एविक्शन हुआ है, जिसमें रियाज अली और सुनीता आहूजा का सफर खत्म हो गया है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
डबल एविक्शन का बड़ा झटका! रियाज अली और सुनीता आहूजा का कटा पत्ता
Lock Upp season 2 eviction: शो में डबल एविक्शन का बड़ा झटका लगा है, जिससे रियाज अली और सुनीता आहूजा का पत्ता कट गया है।

'लॉकअप 2' को शुरू हुए पूरे दो हफ्ते हो चुके हैं और अब शो लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। हर नए एपिसोड के साथ नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। इस बार भी शो में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। फराह खान और रितेश देशमुख के होस्ट किए जा रहे इस शो में इस हफ्ते डबल एविक्शन हुआ है और अब दो और कंटेस्टेंट्स पर खतरा मंडरा रहा है।

डबल एविक्शन में इन दो कंटेस्टेंट्स का कटा पत्ता

नेटफ्लिक्स का 'लॉकअप 2' शो इस हफ्ते में डबल धमाका करने वाला है, क्योंकि एक नहीं, बल्कि चार कंटेस्टेंट्स पर एविक्शन की तलवार लटकी हुई है, पर अब जो शो से बाहर हो गए हैं, उनका नाम भी सामने आ गया है, ऐसी चर्चा है कि रियाज अली के बाद सुनीता आहूजा का शो से पत्ता कट हो गया है, साथ ही दो कंटेस्टेंट्स जल्द ही अपना सीक्वेट रिवील करते दिखेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हफ्ते शो से दो कंटेस्टेंट्स बाहर हो चुके हैं। रियाज अली और सुनीता आहूजा का 'लॉकअप 2' का सफर खत्म हो गया है। बताया जा रहा है कि 9 जुलाई को 'जजमेंट डे' की शूटिंग के दौरान दोनों का एविक्शन हुआ। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

ये भी पढ़ें: Operation Safed Sagar: कारगिल युद्ध की अनसुनी कहानी लेकर आ रहा है Netflix, देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

नॉमिनेशन ने बढ़ाई कंटेस्टेंट्स की टेंशन

इस हफ्ते राम कपूर, रियाज अली, श्रेया कालरा, सुनीता आहूजा और वरुण यादव नॉमिनेट हुए थे। ऐसे में डबल एविक्शन के बाद बाकी कंटेस्टेंट्स पर भी दबाव बढ़ गया है। वहीं खबर है कि आने वाले एपिसोड में दो कंटेस्टेंट्स अपने बड़े सीक्रेट भी सबके सामने बताते नजर आएंगे, जिससे शो और भी दिलचस्प हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Lock Upp 2 Promo: कंगना रनौत OUT? 4 साल बाद शो में दिखे नए चेहरे, टीजर देख फैंस हैरान

गोविंदा की एंट्री से लगेगा कॉमेडी का तड़का

आने वाले एपिसोड में बॉलीवुड स्टार गोविंदा खास मेहमान बनकर शो में नजर आएंगे। प्रोमो में फराह खान उनका स्वागत करती दिखाई देती हैं। बातचीत के दौरान गोविंदा अपने 2024 में हुए गोली लगने वाले हादसे का मजाकिया अंदाज में जिक्र करते हैं। वह हंसते हुए कहते हैं, 'मैं तो जेब में गोली लेकर आया हूं... ये सीने पर मारना चाहती थी, मैंने कहा मार लो'। उनकी यह बात सुनकर फराह खान समेत सेट पर मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts