Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पुलिस ने चेकिंग के दौरान की मारपीट, हेड कॉस्टेबल ने महिला को मारा चांटा, FIR करने की बजाय उल्टा दर्ज हुआ केस 

Follow on Google News
पुलिस ने चेकिंग के दौरान की मारपीट, हेड कॉस्टेबल ने महिला को मारा चांटा, FIR करने की बजाय उल्टा दर्ज हुआ केस 
भोपाल के अवधपुरी इलाके से एक पुलिसकर्मी की महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें को महिला ने हेलमेट नहीं पहना था और वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। चालान भरने को लेकर विवाद खड़ा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी ने महिला को चांटा मारा। जब महिला की बात अवधपुरी थाने में नहीं सुनी गई, तो उसने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद महिला थाना पुलिस ने प्रधान आरक्षक के खिलाफ मारपीट, धमकाने और अपशब्द का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। अब इस मामले को DCP के अंतर्गत भेज दिया गया है। 

महिला ने तोड़ा था ट्रैफिक रूल- TI अंजना दुबे

महिला थाने की TI अंजना दुबे ने बताया कि गुरुवार को पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान 33 वर्ष की एक महिला को रोका गया। महिला बिना हेलमेट में गाड़ी चला रही थी। लेकिन जब पुलिस ने चालानी कार्रवाई की बात कही तो महिला ने उसका विरोध किया। इसके बाद चेकिंग पॉइंट पर खड़े प्रधान आरक्षक अतुल चौकसे और उसके बीच बहस हो गई।   इसके घटना के बाद ही महिला ने आरोप लगाया कि अतुल ने उसे झपटा झपटी में  चांटा मार दिया।  अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव किया इसके बाद महिला वहां से लौट गई।

थाने में उल्टा महिला के खिलाफ ही शिकायत दर्ज 

जब ये फरियाद लेकर महिला अवधपुरी थाना पहुंची और पुलिसकर्मी पर FIR दर्ज करने की मांग की, तो उसकी शिकायत सुने बिना उसे निकाल दिया गया। साथ ही महिला के खिलाफ ही शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज कर दिया गया। तक पीड़िता ने आला अधिकारियों को मामले की शिकायत की। 

महिला को पिटता देख पुलिसकर्मी ने बनाई वीडियो

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब प्रधान आरक्षक अतुल उसके साथ मारपीट कर रहा था, तब एक दूसरा प्रधान आरक्षक उसका वीडियो बना रहा था। उसने भी उसके साथ गलत व्यवहार किया। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस दूसरे प्रधान आरक्षक, जिसका नाम जीतेंद्र बताया गया है, को आरोपी नहीं बनाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये भी पढ़ें- सिर्फ 10 साल की उम्र में कॉलेज ग्रेजुएट बनी अलीसा, दो डिग्री लेकर बनेंगी क्राफ्टन हिल्स कॉलेज की सबसे कम उम्र की स्टूडेंट  
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts