Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में लिव-इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या, दो रात शव के पास सोया, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

Follow on Google News
भोपाल में लिव-इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या, दो रात शव के पास सोया, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

भोपाल में एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को चादर में लपेटकर बेड पर रखा। आरोपी दो रात शव के पास सोने के बाद अपने दोस्त के पास पहुंचा और हत्या करने की बात बताई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

आरोपी ने की हत्या की बात कबूल

थाना प्रभारी शिल्पा कौरव के मुताबिक, करारिया फॉर्म गायत्री नगर में मकान नंबर 34 में रितिका सेन (29) आरोपी सचिन राजपूत के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों साढ़े तीन साल से एक साथ रह रहे थे। 2 दिन पहले आपसी विवाद के बाद सचिन ने रितिका की हत्या कर दी। आरोपी ने नशे की हालत में अपने दोस्त को हत्या करने की बात बताई, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

आरोपी और पीड़िता के बीच होते थे विवाद

पुलिस के मुताबिक, आरोपी और पीड़िता के बीच आए दिन विवाद होते थे। वह उससे पीछा छुड़ाना चाहता था, लेकिन रितिका उसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी। हत्या से पहले शराब पीकर घर लौटने की बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

दोनों खुद को पति-पत्नी बताते थे

मकान मालिक ने बताया कि 10 महीने पहले दोनों उनके मकान में किराए से रहने आए थे। वह एक दूसरे को पति-पत्नी बताते थे, उन्होंने सचिन का वेरिफिकेशन नहीं कराया था। क्योंकि वह सचिन को पहले से जानते थे, पूर्व में भी दोनों 6 महीने उनके घर किराए से रहकर गए थे।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से उसे जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी और पीड़िता के बीच विवाद का कारण क्या था।

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts