थाने में चूहों की शराब पार्टी, 60 बोतल गटक गए... एक को पकड़ा, बाकी फरार, देखें VIDEO

Follow on Google News
थाने में चूहों की शराब पार्टी, 60 बोतल गटक गए... एक को पकड़ा, बाकी फरार, देखें VIDEO
छिंदवाड़ा। आप लोगों ने इंसानों, बंदरों एवं गोरिल्लों को शराब पीते हुए देखा होगा। क्योंकि ये सभी शराब पीने के शौकीन होते भी हैं। क्या आपने कभी सुना है चूहा भी शराब पीने का शौकीन होता है। जी, बिल्कुल यह बात सुनने में आपको अजीब जरूर लग रही होगी, लेकिन यह सही है। ये हैरान कर देने वाला मामला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से सामने आया है। यहां कोतवाली थाने में चूहों ने शराब पार्टी की है। नहीं नशे में टल्ली चूहों ने एक-दो नहीं बल्कि 60 बोतल शराब गटक गए। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर एक चूहे को पकड़ लिया है। बाकी चूहे पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। थाने में चूहों ने शराब पार्टी करते हुए पुलिस को चुनौती दी है।

चूहों ने थाने में उड़ाई शराब पार्टी

दरसअल, पुलिस कार्रवाई के दौरान शराब पकड़ी थी। पुलिस द्वारा जब्त अवैध शराब और सभी सामान थाने के मालखाने में ले जाकर सुरक्षित रखा गया। जिसे कोर्ट में बतौर सबूत पेश कर सके। इसी मालखाने में देसी शराब की बोतलें भी रखी गई। जिसमें से चूहों ने करीब 60 बोतलें कुतरकर पी गए। वहीं जमीन पर बिखरी शराब भी चूहे पी गए। पुलिस ने भी चूहों की चुनौती स्वीकार कर उन्हें दबोचने के लिए जाल बिछाया। इस दौरान पुलिस ने एक चूहे को पिंजरे में कैद कर लिया। देखें वीडियो... https://twitter.com/psamachar1/status/1721782021004066928

नशे में जब्ती के दस्तावेज भी कुतर गया

मालखाने में शराब की बोतल के अलावा जब्त दूसरा सामान और जरूरी कागजात भी रखे हैं, जिसे चूहों ने दस्तावेज कुतर कर नुकसान पहुंचाया है। चूहों से परेशान पुलिस ने पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगाए हैं। काफी मशक्कत के बाद एक चूहा पकड़ में आ गया और अन्य चूहों की तलाशी में पुलिस जुटी है। चूहे लगातार मालखाने में आतंक मचा रहे हैं और पुलिस परेशान है। फिलहाल, स्थिति जस की तस बनी हुई है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts