प्रकाश प्रदूषण: केवल 100 वर्ष पहले मध्य पेरिस से भी दिखाई देती थी आकाशगंगा

कैनबरा। मनुष्य एक लाख से अधिक वर्षों से पृथ्वी पर है, हमने रात में ऊपर देखा है और तारों तथा अपनी आकाशगंगा 'निहारिका (मिल्की वे)' को देखा है। दुनिया भर की संस्कृतियों में इस भव्य, उत्कृष्ट दृश्य से संबंधित कहानियां और अभिलेख मौजूद हैं। हालांकि, लगभग तीन अरब लोग अब रात में आकाश की ओर देखने पर आकाशगंगा को नहीं देख पाते हैं।
प्रकाश प्रदूषण इस नुकसान का दोषी है। लेकिन, यह अपेक्षाकृत हाल की ही समस्या है। ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय विवि के शोधकर्ता ब्रैड ई टकर के अनुसार, लगभग एक सदी पहले, दुनिया के कुछ बड़े शहरों के ऊपर का आसमान इतना साफ था कि आकाशगंगा के गैसीय बादल और ब्रह्मांड में चमकती टिमटिमाती रोशनी के कण दिखाई दिखाई देते थे।





















