Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

प्याज-लहसुन की गंध से परेशान हैं? ऐसे चमकाएं अपना लकड़ी का चॉपिंग बोर्ड

लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड में अक्सर प्याज, लहसुन और खाने की पुरानी गंध बस जाती है। ऐसे में नमक, नींबू और बेकिंग सोडा की मदद से इसकी डीप क्लीनिंग की जा सकती है। जानें चॉपिंग बोर्ड को सही तरीके से साफ करने, सुखाने और उसकी बदबू दोबारा आने से रोकने के आसान घरेलू तरीके और जरूरी सावधानियां।
प्याज-लहसुन की गंध से परेशान हैं? ऐसे चमकाएं अपना लकड़ी का चॉपिंग बोर्ड
लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड में अक्सर प्याज, लहसुन और खाने की पुरानी गंध बस जाती है।

लकड़ी का चॉपिंग बोर्ड किचन में रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजों में से एक है। सब्जियां, फल और दूसरी चीजें काटने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन लगातार इस्तेमाल के बाद बोर्ड में खाने की गंध, नमी और छोटे-छोटे टुकड़े फंस जाते हैं। खासकर प्याज, लहसुन और मसालों की गंध आसानी से नहीं जाती। ऐसे में सिर्फ पानी से धोना काफी नहीं होता, बल्कि समय-समय पर इसकी अच्छी तरह सफाई करना जरूरी है।

पहले साबुन और गुनगुने पानी से करें सफाई

सबसे पहले बोर्ड पर चिपके खाने के टुकड़ों को हटा दें। इसके बाद हल्के डिश सोप और गुनगुने पानी से बोर्ड की दोनों तरफ सफाई करें। इसके लिए नरम स्पंज या स्क्रबर का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि लकड़ी के बोर्ड को ज्यादा देर तक पानी में भिगोकर न रखें, क्योंकि लकड़ी पानी सोख लेती है और उसमें नमी रह सकती है। सफाई के बाद बोर्ड को साफ कपड़े से अच्छी तरह पोंछ दें।

नमक और नींबू से हटाएं बदबू

अगर बोर्ड से प्याज, लहसुन या मसालों की गंध आ रही है तो नमक और नींबू मददगार हो सकते हैं। इसके लिए बोर्ड पर थोड़ा नमक फैलाएं और आधे नींबू से उसकी सतह को हल्के हाथ से रगड़ें। जिन जगहों पर ज्यादा गंध है, वहां थोड़ा ज्यादा ध्यान दें। कुछ मिनट बाद बोर्ड को साफ पानी से धो लें और तुरंत सुखा दें।

ये भी पढ़ें: गरबा पर विश्व हिंदू परिषद का बड़ा फरमान! मुस्लिमों की एंट्री पर रोक, कहा- ‘मस्जिदों में करें गरबा’

पुरानी बदबू के लिए बेकिंग सोडा

अगर बोर्ड में काफी समय से बदबू बनी हुई है तो बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है। थोड़े बेकिंग सोडा में पानी की कुछ बूंदें मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे बोर्ड पर लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद नरम स्पंज से हल्के हाथ से साफ करें। फिर बोर्ड को पानी से धोकर साफ कपड़े से पोंछ दें। इसे गीला छोड़ने से बचें।

ये भी पढ़ें: बिहार में MBBS की 100 नई सीटों को मंजूरी, छपरा-समस्तीपुर के मेडिकल कॉलेजों में शुरू होगी पढ़ाई

सफाई के बाद बोर्ड को ऐसे सुखाएं

चॉपिंग बोर्ड धोने के तुरंत बाद उसे बंद अलमारी या किसी ऐसी जगह पर न रखें जहां हवा न आती हो। इसे ऐसी जगह रखें जहां अच्छी तरह हवा लग सके। चाहें तो कुछ समय के लिए हल्की धूप में भी रख सकते हैं। बोर्ड को दोनों तरफ से पूरी तरह सुखाना जरूरी है। अगर अंदर नमी रह गई तो कुछ समय बाद दोबारा बदबू आ सकती है।

लंबे समय तक चलाना है तो इन बातों का रखें ध्यान

चॉपिंग बोर्ड को हर इस्तेमाल के बाद साफ करके अच्छी तरह सुखाएं। कच्चे मांस या मछली के लिए इस्तेमाल किए गए बोर्ड को फल और सब्जियों के लिए इस्तेमाल न करें। अगर बोर्ड पर गहरी दरारें या बहुत ज्यादा कट के निशान पड़ गए हैं और उन्हें साफ करना मुश्किल है, तो बोर्ड बदल देना बेहतर है। साथ ही लकड़ी के बोर्ड को लंबे समय तक पानी में भिगोने और डिशवॉशर में डालने से बचें। इससे लकड़ी में नमी आ सकती है और बोर्ड जल्दी खराब हो सकता है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts