PlayBreaking News

मंडला में तेंदुए का आतंक : महुआ बीनते समय किया हमला, 2 महिला और 1 पुरुष घायल

Follow on Google News
मंडला में तेंदुए का आतंक : महुआ बीनते समय किया हमला, 2 महिला और 1 पुरुष घायल
मप्र के मंडला जिले में तेंदुए ने हमला कर 3 ग्रामीणों को घायल कर दिया। ये हादसा खटिया थाना क्षेत्र के टाटरी चौकी अंतर्गत महुआ बीनने गए ग्रामीणों के साथ हुआ। जिसमें 2 महिला और 1 पुरुष घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ये भी पढ़ें: इंदौर : व्यापारी के प्यार में छात्रा ने दी जान, खून से लिखा सुसाइड नोट- मैं जीते जी तुम्हारी नहीं हो पाई

महुआ बीन रहे 3 लोगों पर किया हमला

टाटरी चौकी के अनुसार, रविवार को ग्राम पौंड़ी निवासी संताना बाई, अनिता साहू और देवेंद्र साहू पास के जंगल में महुआ बीनने गए थे। इसी दौरान एक तेंदुए ने संताना बाई के उपर हमला कर दिया। महिला के हाथ में बर्तन था, जिसे महिला ने तेंदुए के मुंह पर मार दिया और अपने आप को बचाया। इसी बीच पास में ही महुआ बीन रहे पति पत्नी देवेंद्र और अनिता साहू ने देखा तो आवाज दी। जिससे तेंदुआ भागा और भागते-भागते समय उसने दोनों पर भी हमला किया।

घायलों को किया जिला अस्पताल रेफर

तेंदुए ने देवेंद्र के कूल्हे में और अनिता के दाहिने हाथ में उसके पंजा मार दिया। घटना की मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सहित थाना स्टाफ मौके पर पहुंचा और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। तीनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल मंडला रेफर किया गया है। ये भी पढ़ें: इंदौर : होमोसेक्शुअल को प्यार में मिला धोखा, आपबीती लिखकर किया सुसाइड, पुलिस ने किया केस दर्ज

कान्हा टाइगर रिजर्व के जंगल में हुआ हादसा

बता दें कि घटना स्थल कान्हा टाइगर रिजर्व के जंगल से लगा हुआ है। जो कि बम्हनी बंजर परिक्षेत्र में आता है। इस क्षेत्र में बाघ सहित अन्य वन्य प्राणियों की आवाजाही होती रहती है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts