सिंगर बनने का सपना लेकर मेरठ से मुंबई पहुंचीं दो बहनें: 10 भाषाएं सीखीं, ऐप से ड्राइवर बुक कर पहुंचीं ऑडिशन देने

मेरठ से लापता हुई दो सगी बहनों की तलाश आखिरकार मुंबई के एक होटल में जाकर खत्म हुई। 16 और 18 साल की इन बहनों ने सिंगिग के अपने सपने को पूरा करने के लिए बिना किसी को बताए मुंबई जाने का फैसला कर लिया। परिवार को इसकी जानकारी तब हुई जब वे घर से अचानक गायब हो गईं।
10 भाषाएं सीखीं, ऐप से ड्राइवर बुक कर पहुंचीं ऑडिशन देने
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गायकी के सपने को पूरा करने की चाह में घर से निकलने वाली दोनों बहनों को पुलिस ने समय रहते सुरक्षित ढूंढ लिया। यह मामला एक ओर युवाओं के बड़े सपनों को दर्शाता है, वहीं दूसरी ओर यह भी बताता है कि बिना जानकारी घर छोड़ना कितना जोखिम भरा हो सकता है।

    सिंगिग के जुनून में घर से निकल पड़ीं दोनों बहनें

    यह मामला मेरठ के शास्त्री नगर इलाके का है। 10 मार्च को दोनों बहनों की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी 16 और 18 साल की बेटियां घर से लापता हो गई हैं। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी और दोनों के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन से पता चला कि दोनों बहनें मुंबई पहुंच चुकी हैं। पुलिस के अनुसार दोनों लड़कियां सिंगर बनने का सपना लेकर घर से निकली थीं। वे किसी म्यूजिक क्लास में नहीं गईं, बल्कि यूट्यूब पर गाने सुनकर खुद ही गायकी सीखती थीं और करीब 10 भाषाओं में गाना गा लेती हैं।

    ऐप से ड्राइवर बुक कर पहुंचीं मुंबई

    पुलिस पूछताछ में दोनों लड़कियों ने बताया कि मां भाई को एग्जाम दिलाने के लिए गई थी। इस दौरान उन्होंने मोबाइल ऐप के जरिए करीब 8 हजार  रुपये में एक ड्राइवर बुक किया और घर की कार लेकर मुंबई के लिए निकल गईं। दोनों बहनें खुद कार चलाना नहीं जानती थीं, इसलिए ड्राइवर के जरिए सफर तय किया। बाद में वे मुंबई के एक होटल में ठहरीं और एक कोरियन सिंगिंग शो के दूसरे ऑडिशन में हिस्सा लेने की योजना बना रही थीं।

    ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : EC ने बदले बंगाल के DGP और कोलकाता के पुलिस कमिश्नर

    पुलिस ने 24 घंटे में किया बरामद

    पुलिस ने सराहनीय काम करते हुए महज 24 घंटे में दोनों लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया। मामले की जांच के लिए मेरठ पुलिस ने लेडी ऑफिसर पूजा पवार के नेतृत्व में एक टीम बनाई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम सड़क मार्ग से मुंबई पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया। 12 और 13 मार्च की रात को दोनों बहनों को मुंबई के एक होटल से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। 14 मार्च को पुलिस उन्हें वापस मेरठ लेकर आई और फिलहाल दोनों को सुरक्षा और काउंसलिंग के लिए आशा ज्योति केंद्र में रखा गया है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts