Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, CM मोहन यादव जारी करेंगे 16वीं किस्त; खाते में आएंगे 1250 रुपए

Follow on Google News
Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, CM मोहन यादव जारी करेंगे 16वीं किस्त; खाते में आएंगे 1250 रुपए
भोपाल। मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। लाड़ली बहना योजना के 1250 रुपए की 16वीं किस्त आज खाते में आ जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बीना से महिलाओं के खातों में सितंबर महीने की राशि ट्रांसफर करेंगे। इस दौरान सीएम सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 332 करोड़ रुपए भी ट्रांसफर करेंगे। इससे पहले एक हजार प्रति माह महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किया जाता था। मुख्यमंत्री सागर के बीना कृषि उपज मंडी में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। जहां वह जिले की 4,29,034 बहनों को 52 करोड़ 48 लाख रुपए की राशि उनके खातों में डालेंगे। साथ ही प्रदेश की एक करोड़ 29 लाख बहनों के खाते में 1,574 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे।

एक दिन पहले आ रही राशि

मध्य प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से यह योजना शुरू की गई थी। इसके तहत हितग्राही महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए दिए जाते हैं। हर महीने की 10 तारीख को यह किस्त ट्रांसफर की जाती है, लेकिन इस बार महिलाओं के खाते में एक दिन पहले यानी 9 नवंबर को रुपए डाले जाएंगे।

सावन के महीने के बाद बहनों को दूसरी सौगात : सीएम

सीएम मोहन यादव ने कहा, "आज लाड़ली बहना योजना के तहत सावन के महीने के बाद हमारी बहनों को दूसरी सौगात दी जाएगी। प्रधानमंत्री की मंशा के मुताबिक मैं महिलाओं की बेहतरी के लिए जितना हो सकेगा, करूंगा। मुझे उम्मीद है कि इस पैसे से वह अपने जीवन में बेहतरी के कई उदाहरण पेश करेंगी। मैं ऐसी कई बहनों को जानता हूं जिन्होंने इस राशि से सिलाई मशीन खरीदी हैं, कुछ ने अपना स्वतंत्र व्यवसाय शुरू किया है और उनकी आय में बढ़ोतरी हुई है। आज समय है कि हम उनके बच्चों और परिवार की बेहतरी के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं, करें। मैं यह राशि बीना से जमा करूंगा। आइए हम सब मिलकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार के साथ चलें।"

क्या है लाड़ली बहना योजना?

  • 28 जनवरी 2023 : मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए राज्य में लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की थी।
  • इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने राज्य सरकार द्वारा 1000 रुपये दिये जाते थे।
  • रक्षाबंधन के दिन तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसमें 250 रुपये बढ़ा दिए थे।
  • पिछले अगस्त के महीने में 1250 के अतिरिक्त 250 रुपए रक्षाबंधन के भी लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए गए थे।
  • अब इस योजना में लाभ लेने वाली महिलाओं को 1250 रुपए प्रति महीने दिए जाते हैं।
  • शिवराज ने इस योजना की राशि 3 हजार रुपए प्रतिमाह करने का वादा किया था।
  • करीब 4 लाख 77 हजार महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलता है।
  • पिछले अगस्त के महीने में 1250 के अतिरिक्त 250 रुपए रक्षाबंधन के भी लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए गए थे।
  • अब तक लाड़ली बहना योजना के तहत लाड़ली बहनों को 24 हजार 499 करोड़ से अधिक की राशि उनके खातों में अंतरित की गई है।
मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts