PlayBreaking News

अब घर बैठें बने महाकुंभ का हिस्सा, 'कुंभवाणी' रेडियो चैनल पर सुनें कुंभ का आखों देखा हाल, होगा ये फायदा

Follow on Google News
अब घर बैठें बने महाकुंभ का हिस्सा, 'कुंभवाणी'  रेडियो चैनल पर सुनें कुंभ का आखों देखा हाल, होगा ये फायदा
प्रयागराज। महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोरों-शोरो से चल रही है। ये मेला 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। 45 दिनों तक चलने वाले महाकुंभ मेलें में लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे। इसी बीच सीएम सीएम योगी आदित्यनाथ ने आकाशवाणी का रेडियो चैनल कुंभवाणी का शुभारंभ किया है। इसके जरिए घर बैठे भी लोग पुण्य कमा सकते हैं।

चैनल 26 फरवरी तक किया जाएगा प्रसारित

बता दें कि आकाशवाणी ने महाकुंभ के लिए एक विशेष रेडियो चैनल 'कुंभवाणी' लॉन्च किया है, जो महाकुंभ की पल-पल की जानकारी लोगों को देगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका उद्घाटन किया। कुंभवाणी चैनल 26 फरवरी तक प्रसारित किया जाएगा, जो रोजाना सुबह 5:55 से रात 10:05 तक अपनी सेवाएं देगा। इस दौरान मुख्य स्नान पर्वों का आंखों देखा हाल भी लोगों को सुनाया जाएगा। इस चैनल में धारावाहिक ‘शिव महिमा’ और भारतीय सांस्कृतिक धरोहर पर आधारित विशेष कार्यक्रम प्रसारित किए जाएंगे।

लोगों को मिलेगी ये जानकारियां

कुंभवाणी के जरिए युवाओं, महिलाओं पर विशेष प्रस्तुतियां, यात्रा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, क्या करें- क्या ना करें से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी। महाकुंभ 2025 से जुड़ी हर जानकारी, जैसे स्नान की तिथियां, आयोजन स्थल, धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाएगा। यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थल, रेलवे और बस सेवाओं की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी। आपातकालीन सेवाओं और हेल्पलाइन नंबरों की सूचना हिंदी के साथ अन्य भाषाओं में भी प्रदान की जाएगी। बता दें कि, कुंभवाणी को रेडियो के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यमों पर भी सुना जा सकता है।              
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts