Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एक्ट्रेस का खुलासा: वन नाइट स्टैंड के बाद प्रेग्नेंट हो गई थीं Kubbra Sait, करवाना पड़ा अबॉर्शन; बोलीं- होश में नहीं थी...

एक्ट्रेस का खुलासा: वन नाइट स्टैंड के बाद प्रेग्नेंट हो गई थीं Kubbra Sait, करवाना पड़ा अबॉर्शन; बोलीं- होश में नहीं थी...
वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम' फेम कुब्रा सेत ने हाल ही में अपनी किताब 'ओपन बुकः नॉट क्वाइट ए मेमॉयर' लॉन्च की है। इस किताब में कुब्रा ने अपनी लाइफ के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए है। इस किताब में उन्होंने खुद के साथ हुए शारीरिक शोषण से लेकर बॉडी शेमिंग तक का सामना करने के बारे में कई बातें बताई हैं।

प्रेग्नेंट हो गई थीं एक्ट्रेस

अपनी किताब के एक चैप्टर I Wasn't Ready to Be a Mother में कुब्रा सैत ने बताया कि साल 2013 में वन नाइट स्टैंड के बाद वह प्रेग्नेंट हो गई थीं। उन्होंने बताया कि उस समय वह अंडमान में एक ट्रिप पर थीं, जहां ड्रिंक लेने के बाद वह अपने एक दोस्त के साथ इंटीमेट हो गई थीं। इसके कुछ दिनों बाद उन्होंने जब अपना प्रेग्नेंसी टेस्ट किया तो वह पॉजिटिव आया। इसके बाद उन्हें अबॉर्शन करवाना पड़ा था।

इंटरव्यू में बताया अपना एक्सपीरियंस

कुब्रा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने एक्सपीरियंस के बारे में बताया कि 'मैंने एक हफ्ते बाद गर्भपात कराने का फैसला किया था, मैं तैयार नहीं थी। मैंने अपनी जिंदगी और अपने सफर की ऐसी कल्पना नहीं की थी। मुझे लगता है कि उस समय एक इंसान के तौर पर मैं इसके लिए तैयार नहीं थी। मुझे नहीं लगता है कि मैं अभी भी इसके लिए तैयार नहीं हूं।'

एक्ट्रेस बोली- मुझे कोई पछतावा नहीं...

कुब्रा ने आगे कहा, '23 साल की उम्र में शादी और फिर 30 की उम्र में बच्चे करने का औरतों पर जो का दबाव रहता है, मुझे समझ में नहीं आता, ये एक सेट इनविजिबल रूल है। मुझे पता था कि मैं इसके लिए तैयार नहीं थी।' कुब्रा की मानें तो उन्हें इस बात का कोई पछतावा नहीं है। ये भी पढ़ें- अप्रैल में ही प्रेग्नेंट हो गईं थीं Alia Bhatt? 2 महीने पहले इस लड़की ने किया था खुलासा, बैन हो गया था अकाउंट

सलमान खान की फिल्म से किया था बॉलीवुड डेब्यू

कुब्रा सैत ने बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म रेडी से डेब्यू किया था, फिल्म में उनका रोल काफी छोटा था। इसके बाद उन्होंने जवानी जानेमन, सुल्तान, सिटी ऑफ लाइफ जैसी फिल्मों में भी काम किया। लेकिन उन्हें पहचान नेटफ्लिक्स की फेमस सीरीज सेक्रेड गेम्स से मिली। आखिरी बार कुब्रा एपल टीवी प्लस की सीरीज फाउंडेशन में नजर आई थीं। मनोरंजन जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts