Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अप्रैल में ही प्रेग्नेंट हो गईं थीं Alia Bhatt? 2 महीने पहले इस लड़की ने किया था खुलासा, बैन हो गया था अकाउंट

अप्रैल में ही प्रेग्नेंट हो गईं थीं Alia Bhatt? 2 महीने पहले इस लड़की ने किया था खुलासा, बैन हो गया था अकाउंट
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर ने हाल ही में फैंस के साथ पेरेंट बनने की खुशखबरी शेयर की है। शादी के 2 महीने बाद ही प्रेग्नेंसी की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। हालांकि, इस बारे में एक महिला ने अप्रैल में ही Reddit पर जानकारी दे दी थी। तब उसकी बातों को फेक बताकर उसे Reddit ग्रुप से बैन कर दिया था।

यूजर ने किया था आलिया भट्ट के प्रेग्नेंट होने का खुलासा

दरअसल, न्यूबी फॉरफन (newbee_forfun) नाम की एक यूजर ने एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा था कि मिस भट्ट साफ तौर पर प्रेग्नेंट हैं। साथ ही उन्होंने इस खबर का सोर्स अभिनेत्री के एक असिस्टेंट को बताया था, जो उनका फ्रेंड/मेकअप आर्टिस्ट है। उस समय यूजर के इस दावे को लोगों ने गलत बताते हुए इसे गॉसिप करार दिया था।

फैंस ने किया था आलिया का सपोर्ट

फैंस ने महिला यूजर की बात पर तब विश्वास नहीं किया था और लोग एक्ट्रेस को डिफेंड करने लगे थे। एक यूजर ने लिखा था- तो आलिया ने एक मेकअप आर्टिस्ट को बताया कि वह प्रेग्नेंट हैं? और उन्होंने ये फैसला किया कि इतनी पर्सनल जानकारी वह तुम्हें देंगे।

कमेंट को फेक मार्क कर अकाउंट किया बैन

इस पर महिला ने जवाब दिया था कि आर्टिस्ट ने कुछ सुन लिया और उसने इसके बारे में दूसरे लोगों को बताया। मैंने वह बात यहां बता दी, बाकी अनुमान लगाते रहो और मेरी तरफ से गुड बाय। इसके बाद उस साइट के मॉडरेटर्स ने महिला के इस कमेंट को फेक मार्क कर उन्हें बैन कर दिया था। साथ ही उनका पोस्ट भी डिलीट कर दिया गया था। हालांकि, जब एक्ट्रेस ने खुद प्रेग्नेंसी का ऐलान किया तो महिला यूजर पर से बैन हटा दिया गया। जिसके बाद लोग महिला के सपोर्ट मे आ गए। एक यूजर ने लिखा कि महिला को अवॉर्ड मिलना चाहिए।

14 अप्रैल को ही दोनों ने की थी शादी

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इसी साल 14 अप्रैल को एक-दूसरे से शादी की थी। शादी के दो महीने बाद यानी 27 जून को एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर के साथ अपना एक फोटो शेयर किया था। तस्वीर में आलिया और पति रणबीर कपूर हॉस्पिटल में नजर आ रहे थे। फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- हमारा बच्चा... जल्द आ रहा है। ये भी पढ़ें- कपूर खानदान में जल्द गूंजेंगी किलकारियां: मां बनने वाली हैं Alia Bhatt, अल्ट्रासाउंड की तस्वीर शेयर कर दी Good News  
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts