अनिल रविपुड़ी की फिल्म में कृति शेट्टी की एंट्री कंफर्म :वेंकटेश-कल्याण राम साथ दिखेंगी

कृति ने कहा कि उन्हें क्वेंटिन टारनटिनो की फिल्मों का स्टाइल बेहद पसंद है, खासकर ‘किल बिल’, जिसमें उमा थुरमन का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिला था।
वेंकटेश-कल्याण राम साथ दिखेंगी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    निर्देशक अनिल रविपुड़ी ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है कि कृति शेट्टी उनकी अगली मल्टीस्टारर फिल्म में फीमेल लीड्स में से एक होंगी। यह ऐलान हाल ही में फिल्म ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ के प्रमोशनल इवेंट के दौरान किया गया, जहां अनिल बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे थे। इस फिल्म में कृति, प्रदीप रंगानाथन के साथ नजर आ रही हैं और यह फिल्म तमिल के साथ-साथ तेलुगु में भी रिलीज हो रही है। अनिल की इस अपकमिंग फिल्म में वेंकेटेश और कल्याण राम लीड रोल में हैं। ऐसे में कृति शेट्टी का इस प्रोजेक्ट से जुड़ना उनके करियर के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इवेंट के दौरान अनिल ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘पहले ही खबरें आ चुकी हैं कि आप मेरे साथ काम करने वाली हैं, तो अब इसे अलग से ऑफिशियल करने की जरूरत नहीं है। सेट पर मिलते हैं।’

    भारत में ‘किल बिल’ जैसी एक्शन फिल्म भी करना चाहता हैं कृति

    अनिल ने कृति शेट्टी की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि कृति की तेलुगु भाषा पर अच्छी पकड़ है और उन्हें आगे भी अपनी फिल्मों के लिए खुद डबिंग करनी चाहिए। बता दें कि ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ का निर्देशन विग्नेश शिवन ने किया है, जबकि इसे नयनतारा प्रोड्यूस कर रही हैं। इस फिल्म के जरिए कृति लगातार साउथ इंडस्ट्री में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रही हैं और अब अनिल की फिल्म के साथ उनका सफर और भी बड़े स्तर पर पहुंचने वाला है। इसी बीच उन्होंने अपने हॉलीवुड पसंद और ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर दिलचस्प खुलासे किए हैं। हाल ही में एक बातचीत में कृति ने बताया कि वह भारत में ‘किल बिल’ जैसी एक्शन फिल्म का हिस्सा बनना चाहती हैं और इसके लिए उन्हें एक ‘टारनटिनो’ जैसे डायरेक्टर का इंतजार है। 

    यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ स्क्रिप्ट चोरी का दावा पड़ा भारी! आदित्य धर पर आरोप लगाने वाले फिल्ममेकर पर लगी लगाम

    क्वेंटिन टारनटिनो की फिल्मों का स्टाइल बेहद पसंद

    कृति ने कहा कि उन्हें क्वेंटिन टारनटिनो की फिल्मों का स्टाइल बेहद पसंद है, खासकर ‘किल बिल’, जिसमें उमा थुरमन का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिला था। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि भारतीय सिनेमा में भी इस तरह की हाई-ऑक्टेन, मार्शल आर्ट्स बेस्ड फिल्में बनें और उन्हें ऐसा रोल निभाने का मौका मिले। ताइक्वांडो में अपनी ट्रेनिंग का जिक्र करते हुए उन्होंने इशारा किया कि वह एक्शन जॉनर के लिए तैयार हैं।

    Breaking News

    ‘बार्बी’ से बदली सोच, बोलीं-यह एक गहरी और खूबसूरत फिल्म

    कृति ने ‘बार्बी’ को लेकर भी अपनी राय साझा की। उन्होंने बताया कि पहली बार देखने पर उन्हें यह फिल्म उतनी पसंद नहीं आई, क्योंकि वह इसे एक हल्की-फुल्की, ‘क्यूट’ कहानी के तौर पर देख रही थीं। लेकिन दूसरी बार देखने के बाद उनका नजरिया पूरी तरह बदल गया और उन्होंने इसे एक गहरी और खूबसूरत फिल्म बताया। कृति के मुताबिक, ‘बार्बी’ समाज में महिलाओं को देखने के नजरिए को बेहद सटीक तरीके से पेश करती है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को सही दृष्टिकोण से देखना जरूरी है, तभी इसका असली असर समझ आता है। यही वजह है कि वह अब इस फिल्म को अपनी पसंदीदा फिल्मों में शामिल करती हैं।’

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts