PlayBreaking News

कोलकाता में ‘द बंगाल फाइल्स’ ट्रेलर लॉन्च पर हंगामा, विवेक अग्निहोत्री बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही है

Follow on Google News
कोलकाता में ‘द बंगाल फाइल्स’ ट्रेलर लॉन्च पर हंगामा, विवेक अग्निहोत्री बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही है
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कोलकाता में शनिवार को फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला। डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और उनकी पत्नी, अभिनेत्री पल्लवी जोशी का आरोप है कि राजनीतिक दबाव के चलते उनके कार्यक्रम को बीच में रोक दिया गया। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को भी मौके पर आना पड़ा।

    होटल में करना पड़ा ट्रेलर लॉन्च

    दरअसल, फिल्म का ट्रेलर पहले एक बड़े मल्टीप्लेक्स में लॉन्च होना था। लेकिन विवेक अग्निहोत्री के मुताबिक, मल्टीप्लेक्स चैनल्स ने अचानक कदम पीछे खींच लिए और कहा कि “बहुत राजनीतिक दबाव है, हम यह कार्यक्रम नहीं कर सकते।” इसके बाद विवेक ने मजबूरी में एक निजी होटल के बैंक्वेट हॉल में ट्रेलर लॉन्च किया।

    विवेक अग्निहोत्री का आरोप- तानाशाही है यह

    विवेक ने साफ कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।

    उन्होंने कहा- “अगर यह तानाशाही या फासीवाद नहीं है तो और क्या है? हमारी फिल्म में ऐसा क्या है जिससे डर फैलाया जा रहा है? जब फिल्म बंगाल पर आधारित है तो ट्रेलर भी यहीं लॉन्च होना चाहिए था। लेकिन हमें रोका गया। यह लोकतंत्र नहीं है।”

    Twitter Post

    पल्लवी जोशी बोली- कश्मीर से भी खराब हालात

    फिल्म की प्रोड्यूसर और एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा – “जिस तरह हमारी फिल्म को रोका गया, मुझे बहुत दुख हुआ। क्या इस राज्य में अभिव्यक्ति की आजादी नहीं है? ऐसा कश्मीर में भी नहीं हुआ था। क्या अब मानें कि कश्मीर की हालत बंगाल से बेहतर है? यही वजह है कि ‘द बंगाल फाइल्स’ जैसी फिल्म जरूरी है।”

    फिल्म का विषय और ट्रेलर

    ‘द बंगाल फाइल्स’ हिंदू–मुस्लिम दंगों और उस दौर की राजनीति पर आधारित है जब गांधी और जिन्नाह के बीच बंगाल को लेकर खींचतान थी।

    ट्रेलर में एक डायलॉग है – “यह पश्चिम बंगाल है, यहां दो संविधान चलते हैं – एक हिंदुओं का और एक मुसलमानों का।”

    फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार अहम किरदार निभा रहे हैं।

    रिलीज से पहले ही विवादों में फिल्म

    फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया है और इसके निर्माता अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन अग्निहोत्री हैं। यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    हालांकि, रिलीज से पहले ही यह राजनीतिक विवादों में घिर चुकी है और अब ट्रेलर लॉन्च के दौरान हुआ हंगामा इस विवाद को और बढ़ा गया है।

    ये भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज को किडनी देने पर ट्रोल हुए राज कुंद्रा, लोग बोले- PR स्टंट; हेटर्स को दिया करारा जवाब- जज कम करो

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts