Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Anil Ambani :₹2220 करोड़ रूपए के बैंक फ्रॉड मामले में CBI ने किया नया केस दर्ज

उद्योगपति अनिल अंबानी की कानूनन मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पहले ED के द्वारा मुंबई के पाली हिल इलाके में स्थित ‘अबोड’ घर को एंटी मनी लॉंड्रिंग कानून के तहत जब्त किया गया और अब CBI के द्वारा 2220 करोड़ रूपए के बैंक फ्रॉड मामले में नया केस दर्ज किया गया है।
Follow on Google News
₹2220 करोड़ रूपए के बैंक फ्रॉड मामले में CBI ने किया नया केस दर्ज
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उद्योगपति अनिल अंबानी की कानूनन मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पहले ED के द्वारा मुंबई के पाली हिल इलाके में स्थित ‘अबोड’ घर को एंटी मनी लॉंड्रिंग कानून के तहत जब्त किया गया और अब CBI के द्वारा 2220 करोड़ रूपए लोन राशि के बैंक फ्रॉड मामले में नया केस दर्ज किया गया है।

    बैंक ऑफ बड़ौदा की शिकायत पर मामला दर्ज

    CBI ने बैंक ऑफ बड़ौदा की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। बैंक का दावा है कि 2013 से 2017 के बीच रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) द्वारा लिए गए लोन राशि का इस्तेमाल शर्तों के अनुरूप नहीं किया गया, जिससे बैंक को 2,220 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान ।

    ये भी पढ़ें: अनिल अंबानी ED के सामने पेश : RCOM और ग्रुप कंपनियों पर 40 हजार करोड़ का कर्ज, 17-मंजिला घर 'अबोड' कुर्क

    लोन राशि का दुरूपयोग और खातों में गड़बड़ी का आरोप

    शिकायत में आरोप है कि RCOM और उससे जुड़ी कंपनियों ने बैंकों और वित्तीय संस्थानों से कुल 31,580 करोड़ रुपये का लोन लिया। फंड्स के बड़े हिस्से का उपयोग अन्य बैंकों के कर्ज चुकाने, अन्य पक्षों को भुगतान करने और अस्थायी निवेश के रूप में किया गया। जांच में फंड के अनधिकृत उपयोग और दुरुपयोग के संकेत भी मिले हैं।

    2017 में NPA हुआ था अकाउंट

    5 जून 2017 को इस अकाउंट को नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (NPA) घोषित किया गया था। हालांकि बाद में बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर याचिका के आधार पर इस पर रोक लगा दी गई। 23 फरवरी को स्टे हटाने के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा ने शिकायत दर्ज कराई जिस पर CBI ने जांच शुरू कर दी है।

    ये भी पढ़ें: SEBI on Mutual Fund : सेबी ने म्यूचुअल फंड को लेकर बदले नियम, कई स्कीम्स होंगी बंद

    मनी लॉन्ड्रिंग केस में भी जांच जारी

    अनिल अंबानी और उनकी कंपनी पर CBI का यह  केस तब हुआ है जब उन पर ₹40,000 करोड़ के कथित बैंक फ्रॉड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच ED के द्वारा चलाई जा रही है।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts