Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Varanasi:प्रियंका बनीं सबसे महंगी एक्ट्रेस, वाराणसी के लिए राजामौली ने दी इतनी फीस!

अभिनेत्री प्रियंका आज किसी नाम की मोहताज नहीं। उन्होंने बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में अपनी ऐसी छाप छोड़ी है जिसके बारे में जितना कहा जाए कम है। वह एक बार फिर भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी में वह नजर आएंगी, जिसके लिए उन्होंने भारी-भरकम फीस ली है।
प्रियंका बनीं सबसे महंगी एक्ट्रेस, वाराणसी के लिए राजामौली ने दी इतनी फीस!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंटरनेशनल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड से दूर अपने इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में व्यस्त थीं। पर अब लंबे समय के बाद उन्होंने एसराजा मौली के बड़े प्रोजेक्ट फिल्म वाराणसी से कम बैक करने का फैसला लिया है। फिल्मी गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि इस फिल्म के लिए एक्टर्स ने अच्छी खासी फीस ली है। 27 फरवरी को अमेजन प्राइम पर प्रियंका का हॉलीवुड प्रोजेक्ट द ब्लफ भी अपलोड हो चुका है। इस सीरिज में प्रियंका के एक्शन्स सबको चौंकाने वाले हैं। इस फिल्म के लिए कुल 8 मिलियन राशि प्रियंका ने कमाई है, जिसे इंडियन रुपयों में बदला जाए तो कुल 70 करोड़ की राशि बनती है। ऐसे में कह सकते हैं कि अपने दो बड़े प्रोजेक्ट्स में कुल प्रियंका ने 100 करोड़ की कमाई कर ली है। जो बाकि इंडियन एक्टर्स के हाई पे डिमांड को बढ़ाने में अपनी नई भूमिका निभाएगा। 

    महेश बाबू के साथ पहली बार दिखेगी जोड़ी

    दिग्गज निर्देशक एस राजामौली के निर्देशन में आने वाली फिल्म वाराणसी में प्रियंका एक नए अवतार में नजर आएंगी। पहली बार वह साउथ सुपर स्टार महेश बाबू के साथ बड़े पर्दे पर दिखने वाली हैं। प्रियंका की हाई मार्केट डिमांड और अभिनय क्षमता यह दर्शाती है कि वह एक नेशनल ही नहीं इंटरनेशनल लेवल की हाई डिमांडिंग ऑइकॉन हैं। पहली बार महेश बाबू के साथ आने वाली उनकी जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए ऑडियंस भी हाईली एक्साइटेड है।

    ये भी पढ़ें: शराब नीति घोटाला केस : अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट में CBI को बड़ा झटका

    फिल्म प्रमोशन के लिए कपिल के शो पर आईं प्रियंका

    प्रियंका अपनी नई फिल्म के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो पर आईं हुईं थीं। उसी दौरान कपिल ने कुछ ऐसा कहा जिससे पूरी पब्लिक हंस पड़ी। कपिल ने कहा कि पहले वाराणसी की फिल्म की बजट इतनी नहीं थी पर जैसे ही प्रियंका इस फिल्म से जुड़ी फिल्म की बजट हाई हो गई। इतनी बजट की उसमें ना जाने कितने बेरोजगारों को काम मिल जाए। इसीसे पता चलता है कि प्रियंका कितनी मंहगी हिरोईन हैं। कपिल की इन सारी चुटकियों का प्रियंका ने मुस्कुराकर जवाब दिया। 

    Geetanjali Sharma
    By Geetanjali Sharma

    Latest Posts