Gold-Silver ETF :SEBI ने बदले वैल्यूएशन नियम, 1 अप्रैल से होंगे लागू

सोना-चांदी में निवेश करने वालों के लिए SEBI ने नए वैल्यूएशन नियम जारी किए हैं जो आने वाले 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगे। अब तक इनकी कीमत विदेशी बाजार विशेषकर लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (LBMA) के AM फिक्सिंग प्राइस पर निर्भर करती थी। अब इन फंड्स को अपने सोने का मूल्यांकन भारतीय एक्सचेंज (MCX) पर चल रहे घरेलू स्पॉट प्राइज के आधार पर तय करना होगा।
SEBI ने बदले वैल्यूएशन नियम, 1 अप्रैल से होंगे लागू
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सोना-चांदी में निवेश करने वालों के लिए SEBI ने नए वैल्यूएशन नियम जारी किए हैं जो आने वाले 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगे। इस फैसले का उद्देश्य सोने-चांदी की कीमत तय करने की प्रक्रिया को ज्यादा बेहतर, पारदर्शी और भारतीय बाजार की असली स्थिति के अनुकूल बनाना है।

    SEBI के नए नियम से आएगी पारदर्शिता

    सेबी के इन नए नियम से गोल्ड और सिल्वर की कीमत तय करने के तरीके में बदलाव आएगा। अब तक इनकी कीमत विदेशी बाजार विशेषकर लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (LBMA) के AM फिक्सिंग प्राइस पर निर्भर करती थी। अब इन फंड्स को अपने सोने का मूल्यांकन भारतीय एक्सचेंज (MCX) पर चल रहे घरेलू स्पॉट प्राइज के आधार पर तय करना होगा। ऐसा होने से जिस कीमत पर भारतीय बाजार में सोना खरीदा या बेचा जा रहा है उसी आधार पर फंड्स गोल्ड या सिल्वर की NAV (Net Asset Value) तय करेंगे।

    ये भी पढ़ें: JioEyeQ Dashcam : अब कार ड्राइविंग होगी ज्यादा सुरक्षित, GPS और AI सपोर्ट के साथ किफायती डैशकैम लॉन्च

    नए नियम सिर्फ ETF और म्यूचुअल फंड्स के लिए होंगे लागू

    SEBI के ये नए नियम Gold ETFs, Gold Mutual Funds के द्वारा सॉफ्ट फॉर्म में गोल्ड-सिल्वर खरीदने वालों के लिए लागू होंगे। अब AMFI तय करेगा कि गोल्ड और सिल्वर की सभी म्यूचुअल फंड स्कीम्स में वैल्यू (NAV) निकालने के लिए एक ही तरीका अपनाया जाए। इससे अलग‑अलग फंड के नेट एसेट वैल्यू (NAV) में बहुत ज्यादा फर्क नहीं रहेगा जिससे निवेशक अपने निवेश की सही वैल्यू का पता लगा पाएंगे। इससे निवेशकों को पता चलेगा कि उनका पैसा करंट मार्केट वैल्यू के आधार पर कितना बढ़-घट रहा है। इन नए नियम का असर फिजिकल गोल्ड खरीदने वालों पर नहीं पड़ेगा।

    ये भी पढ़ें: UPI in Israel : अब इजरायल में भी चलेगा यूपीआई, दोनों देशों के बीच हुए 13 समझौते

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts