Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सचिन तेंदुलकर के बेटे का प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू :इमोशनल हुए सचिन, अंबानी परिवार भी रहा मौजूद

सचिन ने अर्जुन पर गर्व जताते हुए कहा कि वह और सानिया एक-दूसरे के साथ बेहद खुश और प्रेम में डूबे नजर आते हैं। उन्होंने बेटे से कहा कि उसे ऐसा जीवनसाथी मिला है, जो उसे उतना ही प्यार देता है
इमोशनल हुए सचिन, अंबानी परिवार भी रहा मौजूद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के प्री-वेडिंग समारोह की शुरुआत गुजरात के जामनगर में अंबानी परिवार के आवास से हुई। पूरे प्रोग्राम में परंपरा की झलक दिखाई दी। इस दौरान देसी परिधानों में सजे दोनों परिवारों ने इस खास अवसर को आत्मीयता के साथ जिया।

    सचिन- बेटा अब बड़ा हो गया...

    इस मौके पर सचिन ने बेटे को लेकर भावुक शब्दों में अपनी भावना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जब कोई बेटा किसी लड़की को घर लाकर अपने पार्टनर के रूप में परिचित कराता है, तब पिता को एहसास होता है कि उसका बच्चा सच में बड़ा हो चुका है।

    अर्जुन को एक बेहतर जीवनसाथी मिला- सचिन

    सचिन ने अर्जुन पर गर्व जताते हुए कहा कि वह और सानिया एक-दूसरे के साथ बेहद खुश और प्रेम में डूबे नजर आते हैं। उन्होंने बेटे से कहा कि उसे ऐसा जीवनसाथी मिला है, जो उसे उतना ही प्यार देता है, जितना वह खुद करता है और इससे बड़ी संतुष्टि एक पिता के लिए क्या हो सकती है। 

    यह भी पढ़ें: Varanasi: प्रियंका बनीं सबसे महंगी एक्ट्रेस, वाराणसी के लिए राजामौली ने दी इतनी फीस!

    5 मार्च को मुंबई में शादी

    अर्जुन और सानिया की शादी 5 मार्च को मुंबई में आयोजित की जाएगी। दोनों ने अगस्त 2025 में सगाई की थी। सानिया, ग्रैविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं और अर्जुन की बहन सारा की करीबी मित्र भी मानी जाती हैं। दोनों की सोशल मीडिया पर आई फोटोज लोगों को कोफी पसंद आ रही है। 

    PM मोदी, राहुल गांधी सहित की नेताओं को इन्वाइट किया

    Sachin Tendulkar ने बेटे की शादी को यादगार बनाने के लिए देश की प्रमुख हस्तियों को भी आमंत्रित किया है। राष्ट्रपति Droupadi Murmu, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को औपचारिक रूप से न्योता भेजा गया है।

    करीब दस दिन पहले सचिन दिल्ली पहुंचे थे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर व्यक्तिगत रूप से विवाह का निमंत्रण सौंपा। इस मुलाकात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की। अपने संदेश में सचिन ने लिखा कि प्रधानमंत्री को बेटे की शादी का निमंत्रण देना उनके परिवार के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है। साथ ही, उन्होंने युवा जोड़े को मिले आशीर्वाद के लिए आभार भी व्यक्त किया।

    पैट स्पा बिजनेस संभालती हैं सानिया

    सानिया चंडोक भले ही प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से आती हों, लेकिन वह सार्वजनिक चकाचौंध से दूर रहना पसंद करती हैं। मुंबई में वह Mr. Paws Pet Spa & Store LLP की पार्टनर और डायरेक्टर हैं। यह कंपनी पालतू पशुओं की स्किनकेयर, ग्रूमिंग और संबंधित उत्पादों की सेवाएं प्रदान करती है।

    सानिया ने वर्ष 2022 में महज एक लाख रुपये की शुरुआती पूंजी से इस उद्यम की नींव रखी थी। सीमित संसाधनों से शुरू हुआ यह प्रयास अब व्यवस्थित और बढ़ते हुए बिजनेस मॉडल में बदल चुका है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts