Kolkata Doctor Rape Murder Case : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- मैं निराश और डरी हुई हूं, बस अब बहुत हुआ...

नई दिल्ली। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या मामले में 20 दिन बाद पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं निराश और डरी हुई हूं। देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर कहा कि बेटियों के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं, बस अब बहुत हुआ।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि जब छात्र, डॉक्टर और नागरिक कोलकाता में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तब भी अपराधी अन्य जगहों पर घात लगाए बैठे थे। समाज को ईमानदार होने और आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है।
पुलिस ने बताया था कि ट्रेनी डॉक्टर का रेप कर उसकी हत्या की गई है। घटनास्थल पर शव खून से लथपथ पड़ा मिला था। प्राइवेट पार्ट, आंखों और मुंह से खून बह रहा था। उसकी गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई थी।
ये भी पढ़ें- Bihar Shocking Crime : शराबी पति ने इतना किया तंग कि तीनों बच्चों को लेकर पत्नी ने लगा दी मौत की छलांग, जानिए पूरा केस
'समाज को ईमानदार, निष्पक्ष, आत्मनिरीक्षण होना चाहिए'
- राष्ट्रपति ने कोलकाता की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी सभ्य समाज में महिलाओं के खिलाफ इस तरह के अत्याचार की अनुमति नहीं दी जा सकती। समाज को भी ईमानदार, निष्पक्ष और आत्मनिरीक्षण होना चाहिए।
- अक्सर निंदनीय मानसिकता वाले लोग महिलाओं को कम इंसान, कम शक्तिशाली, कम सक्षम, कम बुद्धिमान के रूप में देखते हैं।
- कोई भी सभ्य समाज बेटियों और बहनों पर इस तरह के अत्याचारों की अनुमति नहीं दे सकता। जो लोग इस तरह के विचार रखते हैं, वे महिला को एक वस्तु के रूप में देखते हैं। भय से मुक्ति पाने के रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर करना हमारी बेटियों का कर्तव्य है।
- निर्भया के बाद 12 सालों में अनगिनत रेपों को समाज भूल चुका है, यह सामूहिक भूलने की बीमारी सही नहीं है।
- इतिहास का सामना करने से डरने वाले समाज सामूहिक स्मृतिलोप का सहारा लेते हैं, अब भारत के लिए इतिहास का सामना करने का समय आ गया है।
- समाज को खुद से कुछ कड़े सवाल पूछने की जरूरत है। कोई भी सभ्य समाज बेटियों और बहनों पर इस तरह के अत्याचारों की अनुमति नहीं दे सकता।
कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ क्या हुआ था ?
8-9 अगस्त के दरमियान कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज में महिला ट्रेनी डॉक्टर का रेप के बाद मर्डर कर दिया गया था।पीड़िता नाइट शिफ्ट करके एक जूनियर डॉक्टर के साथ खाना खाने के बाद ट्रेनी डॉक्टर सेमिनार हॉल में थोड़ी देर रेस्ट करने गई थी, लेकिन सुबह तक नहीं लौटी। वह मेडिकल कॉलेज में सेकंड ईयर की छात्रा थी। 9 अगस्त सुबह ट्रेनी डॉक्टर का शव सेमिनार हॉल में अर्धनग्न और चोटिल अवस्था में मिला था।
पुलिस ने बताया था कि ट्रेनी डॉक्टर का रेप कर उसकी हत्या की गई है। घटनास्थल पर शव खून से लथपथ पड़ा मिला था। प्राइवेट पार्ट, आंखों और मुंह से खून बह रहा था। उसकी गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई थी।
ये भी पढ़ें- Bihar Shocking Crime : शराबी पति ने इतना किया तंग कि तीनों बच्चों को लेकर पत्नी ने लगा दी मौत की छलांग, जानिए पूरा केस




















