Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अथिया-केएल ने शेयर की बच्ची की पहली फोटो, फैंस और सेलेब्स ने किए प्यारे कमेंट्स, जानें क्या रखा नाम

Follow on Google News
अथिया-केएल ने शेयर की बच्ची की पहली फोटो, फैंस और सेलेब्स ने किए प्यारे कमेंट्स, जानें क्या रखा नाम
एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल हाल ही में माता पिता बनें। इसके बाद अब उन्होंने पहली बार अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। फोटो में उन्होंने फैंस के साथ बच्ची का नाम भी शेयर किया। दरअसल, फोटो पोस्ट करते हुए कपल ने लिखा- ‘हमारी बेबी गर्ल, हमारी सब कुछ, इवारा, गिफ्ट ऑफ गॉड।’ तस्वीरें सामने आते ही फैंस और सेलेब्स ने उस पर जमकर कमेंट्स किए। बता दे कि 24 मार्च 2025 को अथिया ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया था, जिसके बाद उन्होंने बच्चे की पहली झलक शेयर की है।  अथिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की बेटी की पहली तस्वीर शेयर की गई तस्वीर में राहुल अपनी बेटी को गोद में लिए हुए हैं और पास में खड़ी अथिया प्यार भरी नजरों से बच्ची को देख रही हैं। इस खूबसूरत तस्वीर के साथ अथिया ने कैप्शन में लिखा।  फोटो के सामने आते ही कई सेलेब्स ने कमेंट्स किए। संजय दत्त की बेटी कृष्णा श्रॉफ ने लिखा, 'बहुत सुंदर'। वहीं साउथ एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला ने लिखा, 'यह सब कुछ है'। अर्जुन कपूर ने लिखा, 'ईईईईव्व ...'। इसके साथ मलाइका अरोड़ा, सामंथा रुथ प्रभु अनुष्का शर्मा, वाणी कपूर और सौफी चौधरी ने भी फोटो पर जमकर कमेंट्स किए।  
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts