Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुना में हैवानियत : युवक-युवती को जंगल में ले जाकर मारपीट, गैंगरेप की कोशिश, विरोध करने पर प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाली

गुना जिले में हनुमान टेकरी से लौट रहे युवक-युवती पर बदमाशों ने हमला कर उन्हें जंगल में ले जाकर लूटपाट की। आरोपियों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर उसके साथ गंभीर शारीरिक हिंसा की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए।
युवक-युवती को जंगल में ले जाकर मारपीट, गैंगरेप की कोशिश, विरोध करने पर प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाली
फाइल फोटो रुठियाई पुलिस चौकी

गुना। जिले के धरनावदा थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे-46 पर हिलगना के पास गुरुवार रात करीब 8 बजे दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। हनुमान टेकरी से दर्शन कर वापस एनएफएल, विजयपुर लौट रहे युवक और उसकी मंगेतर युवती को तीन बदमाशों ने रोक लिया और खींचकर जंगल में ले गए। वहां आरोपियों ने अपने तीन अन्य साथियों को भी बुला लिया। वहां युवती के साथ गैंगरेप की कोशिश की गई। युवती ने विरोध किया तो उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डालने की कोशिश की, जिससे वह लहूलुहान हो गई। 

युवती के बाल पकड़कर घसीटते हुए जंगल में ले गए

पलिस के अनुसार, मूलत: कोलकाता और वर्तमान में झारखंड निवासी 26 वर्षीय युवती अपने दोस्त के साथ हनुमान टेकरी मंदिर दर्शन करने आई थी। युवक एनएफएल कैंपस का रहवासी है। गुरुवार रात वह दोस्त के साथ बाइक से मंदिर में दर्शन कर एनएफएल कैंपस लौट रही थी। रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाइक पंचर होने का झांसा देकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद बाइक की चाबी निकाल ली और युवती के बाल पकड़कर घसीटते हुए एबी रोड किनारे जंगल में ले गए। वहां तीन और साथियों को बुला लिया।

ये भी पढ़ें: भोपाल चौक बाजार में लहंगे की दुकान में लगी आग, देर से पहुंची दमकल, आग से मची हड़कंप

युवक को दूसरी तरफ ले गए, युवती के कपड़े फाड़े

छह बदमाशों ने मिलकर दोनों को डंडों और थप्पड़ों से  पीटा। उनके मोबाइल, पर्स और बाइक छीन ली। बदमाश युवक को बंधक बनाकर जंगल में दूसरी तरफ ले गए, जबकि तीन दरिंदों ने पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए और जबरदस्ती की कोशिश की। युवती ने विरोध किया तो उसके ही कपड़ों से उसके हाथ बांध दिए। इस दौरान एक आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डालने का प्रयास किया, जिससे खून बहने लगा। इस बीच किसी राहगीर ने डायल 100 को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस बीच आरोपी फरार हो गए। पुलिस दोनों पीड़ितों को थाने लाई और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।

जांच के लिए एसआईटी बनाई, 10 हजार का ईनाम

महिला का मेडिकल कराया गया है। इस मामले में एफआईआर पंजीबद्ध की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार-पांच टीमें लगाई गई हैं, जो लगातार दबिश दे रही हैं। जांच के लिए एक एसआईटी भी गठित की गई है। घटना में चार से पांच आरोपी हैं। आराेपियों पर 10 हजार रुपए का ईनाम रखा है।

हितिका वासल, एसपी,  गुना

ये भी पढ़ें: अंकित शर्मा हत्याकांड : ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद, जज बोले- समाज को झकझोर देने वाला अपराध

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts